ads

Breaking News

रहली विधानसभा में अब एकता वाली गुटबाजी होगी - आनंद अहिरवार

rehli congress

रहली - कांग्रेस के नव निर्वाचित ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद अहिरवार शनिवार को रहली के ग्राम चांदपुर में  आयोजित जन अधिकार यात्रा में शामिल होने पहुंचे। जिसके पूर्व रहली में कांग्रेस नेताओ और कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनूप ददरया के निवास पर एवं पटना बुजुर्ग कांग्रेस नेता कांग्रेसी नेता बी डी पटेल ने स्वागत किया। रहली में पत्रकारो से चर्चा करते हुए आनंद अहिरवार ने मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा शाहपुर में दिए गए बयान कि काग्रेस की सरकार एक साल तक नही टिक सकती है इस पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर इन्होने ऐसा कहा तो इस कथनी से स्वयं सिद्ध होता है इनकी क्या कोशिश होगी ईमानदारी से काम करने में कितनी कठनाई होती है और किसी बने बनाएं काम को बिगड़ने में कितना आसान सा सोच होता है। इन्ही दो तरफ की नीति देश में काम कर रही है एक अच्छी नीति और एक खराब नीति काम कर रही है हम हमारे नेता कमलनाथ कहते है मेरे साथ मत दो सत्य का साथ दो,सत्य और अहिंसा पर चलने वाले लोग है। कांग्रेस की एक एकजुटता को लेकर पूछे गए सवाल पर  कहा हम लोगो का प्रयास है एक साथ रहे कोशिश करेगे के एक जुट रहे हर वार गुटबाजी होती है आशा तो यह की जाती है अब एकता वाली गुटबाजी हो और एकता वाली गुटबाजी होगी। स्वागत में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सौरभ हजारी, विधानसभा प्रत्याशी कमलेश साहू, पूर्व पार्षद महेश साहू,अंकेश हजारी,मनोज जैन भूरे,पार्षद शैलेंद्र सोनी, हरिभजन पटेल,प्रमोद नायक,दीपक जैन,अनिकेश सेंधिया,सहित अनेक कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

REPORT : PRAVEEN SONI      REHLI CITY 





No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...