रहली:श्रद्धालु का मोबाईल का मोबाईल लूटने वाले गिरफ्तार
रहली। रहली पुलिस ने रानगिर रोड पर श्रद्धालु का मोबाईल लूटने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने मोबाईल लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार चैत्र नवरात्रि के समय 14 अपै्रल दोनों आरोपियों ने देहार नदी के ढलान पर बाईक से रानगिर जा रहे श्रद्धालु आदित्य राजपूत से माबाईल लूटा था जिसके बाद दोनों आरोपी आराम से भोपाल में थे। थाना प्रभारी रामअवतार चैरहा ने बताया कि पुलिस ने बहरोल निवासी संदीप पिता हरनाम अहिरवार व छोटू पिता बालकिशन विश्वकर्मा निवासी बिलखिरिया जिला रायसेन को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है इसके पहले भी भोपाल में दबिश दी थी लेकिन आरोपी नहीं मिले थे।
REPORT : PRAVEEN SONI REHLI CITY
ADVERTISMENT :
#Help_Ajay
अजय प्रजापति 14 साल निबासी कासल पिपरिया,रहली परिवार एवं पिता का पेसा मजदूरी । बच्चे की दोनो किडनी खराब 9 बार डायलिसिस हो चुका है सागरश्री हास्पिटल मे भर्ती है हर प्रकार के सहयोग की जररत है | हर हफ्ते A पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता होती है । सरकार से मिलने वाले आयुष्मान योजना का अधिकतम लिमिट तक का लाभ मिल चुका है । हम रहली सिटी पेज के माध्यम से बच्चे की मदद के लिए कुछ आर्थिक सहयोग एकत्रित कर रहे हैं । आप सभी लोग मानवता के नाते आगे आए और बच्चे की जिंदगी बचाने में मदद करें। जो जैसा सक्षम हो तन मन धन से आगे आकर जरूर मदद करें ।
To Help Ajay Contact - 7000237033 Aman Seth



No comments