फिट इंडिया मूवमेंट के तहत हुई पुशअप व चिनअप प्रतियोगिता
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत हुई पुशअप व चिनअप प्रतियोगिता
रहली। पुलिस विभाग द्वारा कृषक स्टेडियम रहली एसडीओपी अनुराग पांडे के मार्गदर्शन में फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत चिन-अप, पुशअप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें थाना रहली क्षेत्र के 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पुशअप में शुभम चौरसिया, प्रथम व भोले लोधी दूसरे स्थान पर रहे। वहीं चिनअप प्रतियोगिता में ऋषि राज कुर्मी ने पहला स्थान हासिल किया। आशिक जोगी दूसरे पर रहे। विजेताओं को तहसीलदार संदीप तिवारी एवं थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने पुरस्कार दिए। विजेता प्रतिभागी शुक्रवार को जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ब्लॉक समन्वयक राजेश मरावी एवं खेल प्रभारी सुनील यादव मौजूद रहे ।प्रतियोगिता में एस आई गोपाल चौधरी,आरक्षक सुनील दुबे,अजय ठाकुर,संजय जाट,पार्थ पटेल ने भाग लिया।



No comments