ads

Breaking News

राहवीर को रू. 25000/- का पुरूष्कार तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता है।:राहवीर योजना



राहवीर योजना

राहवीर योजना एक महत्वपूर्ण योजना है,
जिसके अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को यदि दुर्घटना के 01 घण्टे के अंदर इलाज हेतु अस्पताल पहुंचा जाता है तो अस्पताल पहुंचाने वाले नेक व्यक्ति को राहवीर संबाोधित किया गया है। राहवीर को रू. 25000/- का पुरूष्कार तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता हैराहवीर योजना सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने वाली एक नेक योजना है तथा जान बचाने वाले व्यक्ति को इस कार्य हेतु पुरूष्कृत तथा सम्मानित किया जाता है।
शासन की एक अन्य महत्वपूर्ण योजना है, नगदी रहत उपचार योजना-2025, इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के अस्पताल पहुंचते ही अस्पताल प्रबंधन द्वारा तुरंत इलाज प्रारंभ किया जाना अनिवार्य है तथा रू. 1.50 लाख का निःशुल्क उपचार अथवा 07 दिवस तक निःशुल्क उपचार की व्यवस्था इस योजना अंतर्गत की गई है। उक्त दोनों योजनायें सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए महत्वपूर्ण योजना है। जिसका व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से यात्री बसों में स्टीकर लगाये गये है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर द्वारा समस्त यात्री बस संचालकों एवं आमजन से अपील की है कि सभी उपरोक्त दोनों योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाने हेतु अपना सार्थक योगदान देवें।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar




No comments

Featured Post

राहवीर को रू. 25000/- का पुरूष्कार तथा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता है।:राहवीर योजना

राहवीर योजना एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को यदि दुर्घटना के 01 घण्टे के अंदर इलाज हेतु अस्पताल पहु...