ads

Breaking News

रहली:तुलाई के लिए भटक रहा किसान नही पुहचं रहे संदेश



रहली ~किसानों को फसल का सही दाम दिए जाने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई समर्थन मूल्य की खरीद शुरुआत में ही लड़खड़ाने लगी है। वैसे तो एक सप्ताह पूर्व खरीदी होनी चाहिए थी लेकिन केंद्र प्राभारियो को यह पता तक नही था कि खरीदी कब और कहाँ से करनी है जब ये सब तय हुआ उसके बाद जैसे तैसे खरीदी शुरू हुई तो अब  सर्वर में अन्य और भी कई कमियां होने से किसानों को परेशानी हो रही है। खरीदी केंद्रों के द्वारा कोई बैनर नही लगाया गया जिससे पता चल सके किस जगह का केंद्र है

किसान को तुलाई के पूर्व संदेश प्राप्त होता जिसके बाद उनकी तुलाई की जाती लेकिन अभी तक एक्का दुक्का किसान के पास ही संदेश पुहचं रहे है जिसके कारण किसान तुलाई के लिए इंतज़ार करना पड़ रहा है सोमवार को अनुभागीय अधिकारी सी एल वर्मा के द्वारा केंद्र का निरीक्षण की तो कई खामियां पाई केंद्र प्रभारी बिना संदेश के तुलाई करना शुरु कर दी जिसको उनके द्वारा रुकबाय गया और फटकार लगाई की जब तक किसान के पास सन्देस नही पुहचं जाता तब तक उसकी तुलाई ना की जाये ।

Report : Paveen Soni         Rehli City

No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...