रहली:कलेक्टर ने मतदाता दलों की ली बैठक
Rehli/रहली~लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए गठित मतदाता दलों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण एक्सीलेंस स्कूल में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन कलेक्टर प्रीति मैथिल ने मतदान दलों को मतदान की प्रक्रिया एवं मतदान की बारीकियां बताईं। इस दौरान कलेक्टर ने ईव्हीएम मशीन और व्हीव्ही पेड की जानकारी भी दी। इसके पहले कलेक्टर ने प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी। विधानसभा चुनाव में प्रशिक्षण के बावजूद भी कई कमियां पाई थीं लेकिन अब ये कमियां इस चुनाव में न रहे ऐसी सभी से अपेक्षा है।
एक्सीलेंस स्कूल रहली में प्रशिक्षण हेतु 4 केंद्र बनाए गए है, प्रत्येक केंद्र के लिए दो कक्ष नियत किये गए हैं,इसमें एक कक्ष में थ्योरी और दूसरे में प्रैक्टिकल का शेड्यूल रखा गया है इस प्रकार कुल 8 कक्ष नियत किये गये है।
प्रशिक्षण के दौरान एसडीएम सी एल वर्मा,जनपद सी ओ बी एस यादव, नायब तहसीलदार गढ़ाकोटा संगीता महतो,नगरपालिका सीएमओ ज्योति शिवहरे सहित मास्टर ट्रेनर मौजूद रहे ।



No comments