रहली:एसएसटी रहली ने पकड़े 4 लाख 99 हज़ार
रहली~लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नगर के चौराहो पर एसएसटी के द्वारा नगर में आगमन करने वाले हर बाहन की चेकिंग की जा रही है जिसके तहत बुधवार को मजिस्ट्रेट सुमित सिघई रहली द्वारा अस्पताल चौरहे पर एक बाईक सवार से 4 लाख 99 हज़ार नगद बरामद किये गये। पकड़े गये युवक ने राजू पटेल ने बताया कि उसकी सब्जी की फर्म है यह पैसा बैंक से निकाल कर लाया हूँ और उन किसानों के देने जा रहा था जिन से मैंने माल की खरीदी की थी ।जिसके बाद एसएसटी की टीम ने तहसील कार्यालय पर युवक के पासबुक चेक कर किया और पंचनामा बनाकर पूरी जांच तक
पैसे के लिए तहसीलदार के पास सुपुर्त किया गया।
Report : Praveen Soni Rehli City
Sponserd Post



No comments