लोधी बनाम लोधी हुआ चुनाव,योग्यता पर भारी रहा जातिवाद का पलड़ा
लोधी बनाम लोधी हुआ चुनाव
योग्यता पर भारी रहा जातिवाद का पलड़ा
ना राहुल की जादू ना मोदी की लहर
Rehli/रहली~लोक सभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने दमोह से पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। प्रताप सिंह लोधी के नाम का एलान होते ही अब दमोह लोक सभा 2019 का मुकाबला लोधी विरुद्ध लोधी होना तय हो गया है। दमोह लोक सभा से भाजपा ने प्रहलाद सिंह पटैल को प्रत्याशी घोषित किया है। दमोह से इसके पहले रामकृष्ण कुसमरिया,जीवन पटेल को कांग्रेस से टिकट मिलने की खबरें आ रही थीं, जिससे अब लोग यह जानना भी चाहते है कि प्रताप सिंह को कांग्रेस ने दमोह से प्रत्याशी क्यों घोषित किया।
इस सीट से अब बीजेपी और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशी लोधी जाति के हैं। यह लोकसभा सीट लोधी बहुल है और इसकी 8 विधानसभा क्षेत्रों में चार दमोह, बंडा, बड़ामलहरा और जबेरा में लोधी जाति के विधायक हैं। यहां पर बता दें कि भाजपा ने इस सीट से दूसरी बार प्रहलाद पटेल लोधी को मैदान में उतारा है।
प्रह्लाद सिंह पटेल दमोह लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद हैं। वह 1989 से 2014 तक चार बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा 2003 में उन्होंने कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद संभाला है। प्रह्लाद सिंह ने 1982 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के पद से राजनीतिक सफर शुरू किया था
कांग्रेस प्रत्याशी दमोह लोक सभा प्रताप सिंह लोधी जबेरा विधानसभा से 2018 में कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े थे, जो कि अल्प 5 साल विधायक रहे थे। प्रताप सिंह के पूर्ण राजनैतिक कॅरियर की बात करें तो वह 1994 से 99, 2004 से 2009 और 2009 से 2013 तक लगातार तीन बार जिला पंचायत के सदस्य रहे। बताते है कि प्रताप सिंह वर्ष 1994 से लेकर वर्तमान तक लगभग 24 वर्षों से दमोह लोकसभा संसदीय क्षेत्र में व संगठन के जिम्मेदार पदों पर रहे है।
पहले नंबर पर लोधी, दूसरे पर कुर्मी : दरअसल दमोह लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले वर्ष 2018 के जातिगत आंकड़ों पर नजर डालें तो इस सीट पर सबसे ज्यादा लोधी जाति के 2 लाख 30 हजार मतदाता हैं। इसके बाद दूसरे नंबर कुर्मी जाति है। इसके 1 लाख 71 हजार मतदाता हैं। इसी तरह कुशवाहा 1 लाख 6 हजार, यादव-1 लाख 21 हजार, मुस्लिम-81 हजार,राय-40 हजार, सोनी-32 हजार, विश्वकर्मा-29 हजार, सेन-37 हजार,नामदेव-18 हजार,चौरसिया-35 हजार, ताम्रकार-1 हजार, साहू-32 हजार, हरिजन-2 लाख 9 हजार, रजक-16 हजार,रैकवार-24 हजार, ईसाई-3 हजार,आदिवासी-1 लाख 41 हजार और अन्य 1 लाख 43 हजार मतदाता हैं। इस तरह लोकसभा में कुछ 17लाख 36 हजार मतदाता बताए जा रहे हैं।
Report : Praveen Soni Rehli City

No comments