ads

Breaking News

बलेह खरीदी केंद्र पर बारिस से हज़ारो क्विंटल गेंहू भीगा


लापरवाही की भेंट चढ़ा खुले में पड़ा गेहूं की बोरियां

रहली। मौसम में बदलाव ने किसानों के लिए आफत खड़ी कर दी है। भारी गर्मी के बीच आंधी हवा के साथ हल्की बारिश हुई। जिसके कारण समर्थन मूल्य के खरीदी केंद्र पर खुले में रखा हजारों क्विंटल गेहूं भीग गया। समर्थन मूल्य के तहत खरीदी केंद्र में रखा हजारों क्विंटल गेहूं लापरवाही के चलते भीगा। जानकारी के अनुसार किसानों से समथर्न मूल्य के तहत उपार्जन केंद्र से गेहूं की खरीदी तो शुरू कर दी गई। लेकिन खरीदी केंद्र पर कोई व्यवस्था नहीं की गई।  रहली क्षेत्र के रहली,बलेह,धनगुवा,खमरिया, गेहूं खरीदी केंद्र पर गेहूं की हजारों बोरियां खुले आसमान के नीचे रखी हुई थी। अचानक हुई बारिश से खुले आसमान के नीचे रखी हजारों बोरियां भीग गई।

अधिकारियो की लापरवाही

अधिकारियो की लापरवाही और परिवहन न होने की वजह से गेहूं खरीदी केंद्र पर खुले आसमान के नीचे रखा हुआ था। लापरवाही के चलते बारिश से हजारों क्विंटल गेहूं भीग गया। करीब पांच हजार क्विंटल से अधिक गेहूं बारिश से भीग गया। किसानों ने बताया की गेहूं खरीदी केंद्र पर किसानों के लिए कोई व्यवस्था तक नहीं की गई है।

साभार ~मुकेश अग्निहोत्री   REHLI CITY

OUR SERVICES -


No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...