ads

Breaking News

रहली:हनुमान जी को प्रसाद और चोला चढ़ाया,किये अनुष्ठान

जय हनुमान ग्यान गुण, सागर.....


हनुमान जी को प्रसाद और चोला चढ़ाया,किये अनुष्ठान

रहली: रामभक्त हनुमान जी का प्रकोत्सव नगर और ग्रामीण क्षेत्रो में हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस अवसर  पर श्रद्धालुओ ंने हनुमान मंदिर पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया।  अनेक श्रद्धालुओं ने हनुमान जी केा चेाला और लाल निशान चढ़ाया।
हनुमान जी के बड़े बड़े मंदिरो और छोटी मढ़ियो पर श्रद्धालुओ की भारी भीड़ रही। भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने हनुमान चालीस सहित हनुमान जी के विभिन्न पाठ एवं अनुष्ठान किये। अनेक श्रद्धालुओं ने बाजे गाजे और अखाड़े के साथ मंदिर पहुंचकर लाल निशान चढ़ाया। मंदिरों की विशेष सजावट कर हनुमान प्रतिमाओं का आकर्षक श्रंगार किया गया।
नगर के सबसे अधिक प्रसिद्ध किले के सामने स्थित किले वाले बब्बा के नाम से प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हेा गया। मंदिर में दिन भर हनुमान जी के जयकारे एवं घंटे की आवाज गूंजती रहीं। प्रतिमा का मुकुट कुंडल,माला सहित विभिन्न श्रंगार सामग्री से श्रंगार किया गया। नगर के प्रायः समस्त परिवारों से हनुमान जी के मंदिरों में प्रसाद चढ़ाया गया तथा अधिकांश सदस्यों ने इस मंदिर पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन किये। इस अवसर पर मंदिर परिसर में राम नाम कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें सेैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बजरिया स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से विशेष हनुमान पूजन कर श्रंगार किया गया।
श्री देव खाकी बाबा मंदिर परिसर में विराजमान हनुमान प्रतिमा मंदिर क्वापरेटिव बैंक के सामने स्थित हनुमान मंदिर,बड़े मंदिर और ,टिकीटोरिया में विराजित पंचमुखी हनुमान मंदिर,पांचमील स्थित हनुमान मंदिर सहित नगर के 65 छोटे बड़े हनुमान मंदिरेा में श्रद्धालुओ की भीड़ रही।
चांदी के वस्त्र-
हनुमान जी के प्रकोत्सव पर भक्तोें ने हनुमान जी को ग्यारह किलो वजनी के वस्त्र भेंट किए। इसके पूर्व बजरिया से हनुमान मंदिर तक बाजे गाजे एवं अखाड़े के साथ हनुमान की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव समेत नगर के कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

REPORT : PRAVEEN SONI   REHLI CITY

OUR SERVICES -


No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...