ads

Breaking News

रहली:रामनवमी पर धूमधाम से निकली राजा श्रीराम का शोभा यात्रा जुलूस..

रामनवमी पर धूमधाम से निकली  राजा श्रीराम का शोभा यात्रा जुलूस.. 


रहली। मर्यादा पुरुषोत्तम जानकी नंदन प्रभु श्री राम के जन्म उत्सव का पर्व रामनवमी देश दुनिया के साथ रहली में भी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर शाम 4 बजे मंदिरों में श्री राम जन्मोत्सव की धूम देखने को मिली। वहीं संध्या बेला में मोरगंज स्थित श्री राम दरबार से प्रभु श्रीराम की भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली गई।

नगर के पंडलपुर क्षेत्र में लगातार तीसरे वर्ष में चैत्र नवरात्र की पूर्व बेला में गो रक्षा संगठन के नगर अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह एवं टीम के द्वारा प्रभु श्री राम की विशाल भव्य आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई थी। लगातार 3 दिनों तक भक्ति भाव के साथ पूजन, आरती सहित विविध आयोजनों के बाद रामनवमी पर विशाल शोभा यात्रा निकाल कर राम जन्म उत्सव की खुशियां मनाई गई। इस मौके पर मोरगंज से निकली विशाल शोभायात्रा में प्रभु श्री राम की विशाल प्रतिमा सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।

रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर के तथा आरती पूजन करके श्रद्धालु जनों ने अपने इष्ट प्रभु श्री राम के अवतरण दिवस की खुशियां मनाते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर निकाले गए विशाल जुलूस में अन्य भव्य रथों में प्रभु श्री राम लक्ष्मण सीता की जीवंत झांकियां भी श्रद्धा के साथ आकर्षण का केंद्र बनी रहे वहीं डीजे की धुन पर भक्ति भाव के साथ युवा भक्तों की टोली रास्ते भर जय श्री राम के जयकारों के बीच प्रभु श्री राम के जन्म की खुशियां मनाते झूमते नजर आए।

श्री राम नवमी शोभायात्रा जुलूस के स्वागत हेतु मार्ग में जगह-जगह पंडाल लगाए गए थे। साथ में प्रदेश कांग्रेस सचिव अंकेश हज़ारी ,ज्योति पटेल,गौरव ठाकुर,विवेक गुप्ता,योगेन्द्र सिंह,नितिन ठाकुर ने पुष्प वर्षा कर के शोभा यात्रा का स्वागत किया।



शोभा यात्रा मार्ग , पंढरीनाथ मंदिर,खिरका,हनुमान चोक,राम तिगड्डा,चरहाई बाजार,गाँधी चौक,बस स्टेंड,वर्मा रोड होते हुए किले बाले दादा दरवार पुहंची मंदिर मार्ग तक जगह जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों के शिवि नेमा  एवं धर्म प्रेमियों द्वारा शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत करते हुए अभिनंदन किया गया। बाद में देर रात शोभा यात्रा संपन्न हुई।

 इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी राम जी सेवा समिति सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता से पूरा शोभायात्रा जुलूस श्री राम नाम की गूंज के साथ केसरिया मय में बना रहा।

REPORT : PRAVEEN SONI   REHLI CITY

PROMOTION POST -


No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...