प्रदेश अध्यक्ष ने ली युवा मोर्चा की बैठक : रहली.
रहली...... भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने रहली क्षेत्र के युवा मोर्चा की बैठक लेते हुए कहा देश की एकता , अखंडता बनाए रखने के लिए जरूरी है नरेंद्र मोदी जी की सरकार को पुनः बनाया जाए ।
रघुनाथ गार्डन में आयोजित युवा मोर्चा की बैठक में श्री पांडे ने कहा कि बूथ की मजबूती और पहला बोट हमारा बोट ही हमारी जीत का आधार होगी। यह चुनाव जातीयता क्षेत्र वाद की संकीर्णता का नहीं, बल्कि देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने का, सबका साथ सबका विकास करने के लिए है।
बैठक को दमोह जिला के अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, विस्तारक आलोक मिश्रा , वरिष्ठ स्थानीय नेता सुशील जैन कुट्टू भैया ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता योगेंद्र ठाकुर खमरिया, विवेक गुप्ता ,सौरभ ठाकुर ,अतुल नेमा, अनिल पटेल, योगेंद्र ठाकुर पंढ़रपुर, रामकुमार उपाध्याय सहित ग्रामीण अंचल के अनेक युवा शामिल रहे ।



No comments