ads

Breaking News

दो दिन में यूरिया नही पहुंचा तो जिले की जिस भी गोदाम में यूरिया होगा ताला तोड़कर यूरिया किसानों को दे देंगे ~अभिषेक भार्गव

दो दिन में यूरिया नही पहुंचा तो जिले की जिस भी गोदाम में यूरिया होगा ताला तोड़कर यूरिया किसानों को दे देंगे ~अभिषेक भार्गव

दो दिन में यूरिया नही पहुंचा तो जिले की जिस भी गोदाम में यूरिया होगा ताला तोड़कर यूरिया किसानों को दे देंगे ~अभिषेक भार्गव

कमलनाथ सरकार के मंत्री नही करा पाये राशन पर्ची जारी ~अभिषेक भार्गव


धरना प्रदर्शन

 रहली~ पटना बुजुर्ग ग्राम में भाजपा नेताओं की अगुआई में किसानों व मजदूरों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में आसपास के ग्रामों के किसान व मजदूरों के अलावा क्षेत्र के भाजपा नेता शामिल हुए। इस दौरान आयोजित सभा को
जनपद अध्यक्ष संजय दुबे यह सरकार ने की शिवराज सरकार और गोपाल सरकार में हमे कभी अनशन करने की जरूरत तक नही पड़ी है
मण्डल अध्यक्ष गोविंद पटेल, ने कहाँ हमारा देश और प्रदेश कृषि प्रधान आज जब अन्नदाता को ही अनशन करना पड़ रहा इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता आज किसान को अगर यूरिया मिल जाता यह सब करने की जरूरत तक नही पड़ती क्योंकि किसानी में इतना अधिक काम रहता है लेकिन आज इस सरकार की कारण हम खेत खलियान छोड़ धरने पर बैठना पड़ रहा है।
सभा मे भाजपा नेता अभिषेक भार्गव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन में पटना बुजुर्ग ग्राम में यूरिया नहीपहुंचा तो जिले की जिस भी गोदाम में यूरिया होगा ताला तोड़कर यूरिया लाएंगे। मेरे साथ आपको भी साथ रहना होगा अगर आप केस की चिंता करेगे तो भूखा मरना पड़ेगा अत्याचार सहना पड़ेगा आज अगर आपको यूरिया नही मिल रहा है तो आज समय है सरकार को चेतावनी देने का अगर हमें यूरिया नही मिला तो सरकार के विरोध करना है राशन पर्ची का सर्वे कर रहे सरकारी हमला से  मेरा कहना है कि अगर राशन पर्ची के सत्यापन में अगर किसी गरीब का नाम काटा तो उस अधिकारी को वख्शा नही जायेगा। जो गरीब लोगो की राशन बन्द करेगा हम उसका राशन पानी तक नही चलने देगे। हमारी रहली विधानसभा से भेदभाव पूर्ण व्यवहार होना है लेकिन हम ऐसा भेदभाव होने नही देगे पिछले एक साल से कमलनाथ सरकार ने एक व्यक्ति की राशन पर्ची नही की कमलनाथ सरकार के मंत्री भी रहली की मैना के रहली राशन कार्ड तो जारी करा गये थे लेकिन आजतक उस बच्ची के राशन पर्ची जारी नही करा पाये है।
दीपक कौतु,अमित नायक,राजेश सिंह ठाकुर परासई सहित कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया व प्रदेश सरकार को कोषा।
अंत मे किसान व मजदूरों की समस्या को लेकर तहसीलदार मनोज चौरसिया को ज्ञापन सौंपा गया। आपको बता दें यूरिया व बिजली सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा द्वारा ग्रामीण स्तर पर प्रदर्शन करने का एलान किया गया है। सभा में पूर्व मण्डल अध्यक्ष पवन नायक,लोकेश पुराणी,छतरसिंह ठाकुर,सीताराम बड़गांन, अरुण कुर्मी,ऊदल चौधरी,
प्रतिष जैन,राजू चौबे,मुकेश पटैल, इमरत मुक्कदम, सुदामा चौबे सहित जन समूह
मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन आशीष जैन ने किया

REPORT : PRAVEEN SONI      REHLI CITY 

 ADVERTISMENT :



No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...