स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2020 के अंतर्गत छात्राओं ने चित्रकला से दिया स्वच्छता का संदेश
नपा अध्यक्ष ने दिए पुरुस्कार
रेहली। स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2020 के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता की आयोजक नगर पालिका परिषद रहली रही, प्रतियोगिता का आयोजन
श्रीमति रेखा हज़ारी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रहली की अध्यक्षता में किया गया । स्कूल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगता में लगभग 150 छात्राओ भाग लिया,जिसमे सभी छात्राओं ने स्वच्छता के संदेशों को रंगों से सजाया, प्रतियोगिता में
पहला स्थान अंचल ठाकुर कक्षा 11वी
दूसरा स्थान मीना रैकवार 11वी
तीसरा स्थान -साक्षी ठाकुर 11वी
को नपा अध्यक्ष ने शील्ड ओर प्रमाण पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया,साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने बाली सभी छात्राओं को सांत्वना पुरुस्कार प्रदान किये।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री मति रेखा हज़ारी ने छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सभी को अपने घर, मुहल्ले, नगर को स्वच्छ बनाने की बात कही, मुख्यनगर पालिका अधिकारी एन. एन पांडेय ने भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।इस अवसर पर मोहनी साहू उपयंत्री धनंजय गुमास्ता राजस्व उप निरीक्षक
अंकेश हज़ारी अध्यक्ष जनभागीदारी समिति शासकीय महाविद्यालय रहली,टी आर अहिरवार, बसन्त मौर्य सहित समस्त शिक्षक शिक्षकाये ,छात्राएं
मोजूद रहे।
REPORT : ANURAG CHOURAIYA REHLI CITY
ADVERTISMENT :



No comments