रहली:दीवालों पर पेंटिग कर बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश
नगर पालिका ने स्कूली बच्चों की वाल पेंटिंग प्रतियोगिता
नपा अध्यक्ष ने पुरुस्कार वितरित कर वच्चों का किया उतसहवर्धन
रहली। स्वच्छता सर्वेक्षण2020 अभियान को लेकर नगरीय निकाय द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, इसी अभियान के तहत रहली नगर पालिका परिषद के द्वारा शनिवार को नगर के प्रमुख मार्ग पर बनी बाउंड्रीवाल पर स्कूली बच्चों की पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नगर के सभी शासकीय अशासकीय स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। वच्चों ने बड़ी बड़ी दीवालों पर स्वच्छता से प्रेरित करने बाले चित्रों को रंगों से सजा कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया, पेंटिंग करते वच्चों को देख राहगीरों ने भी वच्चों का उत्साह बर्धन किया व स्वच्छता का प्रण लिया। नगर पालिका ने पेंटिग करने आये बच्चों को रंगों, ब्रश, पेयजल सहित तमाम सुविधा उपलब्ध कराई। प्रतियोगिता के निर्णय के लिए एक निर्णायक दल बनाया गया जिसने अलग अलग चार सदस्यों ने अंक दिए जिसको जोड़ कर अंतिम निर्णय निकाला गया तो सरस्वती शिशु मंदिर एवं गुरुकुल स्कूल दोनों ने 38- 38 अंक पा कर प्रथम पायदान पर पुहंचे जिसके बाद दोनों के बीच ट्रांस करके निर्णय निकाला गया जिसमें गुरुकुल स्कूल ने ट्रांस जीत का प्रथम स्थान पाया द्वतीय स्थान सरस्वती शिशु मंदिर एवं तीसरे स्थान पर क्राईस्ट कान्वेंट स्कूल रहा।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रेखा हज़ारी ने प्रतिभागियों का उतसहवर्धन करते हुए पुरुस्कार वितरत किये। इस अवसर पर अंकेश हज़ारी जनभागीदारी अध्यक्ष,मनोज जैन भूरे पार्षद प्रतिनिधि, नित्य नारायण पाण्ड्य सीएमओ, धनन्जय गुमास्ता राजस्व निरीक्षक,मोहनी साहू उपयंत्री , सलामत खान,महेश ठाकुर ,शिवकुमार चौबे,दिलीप शुक्ला, सहित स्कूल के शिक्षक शिक्षका बच्चे सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
REPORT : ANURAG CHOURASIYA REHLI CITY
ADVERTISMENT :



Panting karne se kya Hoga sab ko pata hay kya hona chahiye kya nahi
ReplyDelete