रहली:हितग्रहियों के नाम जोड़ने के बजाय काटने की तैयारी में लगा प्रशासन
मोबाइल एप के माध्यम से होगा सत्यापन
रहली। पिछले दो साल से गरीबी रेखा में पात्र व्यक्ति की
राशन पर्ची जारी नही की जा रही जिसके कारण गरीब परिवार दो वक्त का पेट भी नही भर पा रहे है राशन पर्ची जारी करवाने के हितग्राही सालों से आफिस का चक्कर काट रहे है लेकिन राशन पर्ची जुड़ने का नाम नही ले रही अब जो प्रशासन पर्ची जारी करने में नाकाम था वो पर्ची कटने की तैयारी जोरों से कर रहा है रविवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सम्मलित पात्र परिवारों का सत्यापन मोबाइल एप एवम निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से किया जाना है। जिसके लिए सागर जिले की रहली तहसील में सत्यापन दल के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी जेएल चौहान व एसडीएम शशि मिश्रा ने दल के सदस्यों को सावधानी पूर्वक घर घर जाकर सत्यापन कार्य करने के निर्देश दिए। सत्यापन दल में पटवारी, ग्राम सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है शामिल हैं। नोडल अधिकारी एसडीएम को बनाया गया है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि सत्यापन कार्य मोबाइल एप के माध्यम से होगा। दल घर घर जाकर सत्यापन करेगा। आपको बता दें कि सत्यापन कार्य मे जहां बीपीएल का लाभ ले रहे कई अपात्र लोगों के नाम कटने के तो पात्र होने के बावजूद बीपीएल से बंचित रहने वाले कई लोगों के नाम जुड़ने की संभावना है।
REPORT : PRAVEEN SONI REHLI CITY
ADVERTISMENT :
#Help_Ajay
अजय प्रजापति 14 साल निबासी कासल पिपरिया,रहली परिवार एवं पिता का पेसा मजदूरी । बच्चे की दोनो किडनी खराब 9 बार डायलिसिस हो चुका है सागरश्री हास्पिटल मे भर्ती है हर प्रकार के सहयोग की जररत है | हर हफ्ते A पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता होती है । सरकार से मिलने वाले आयुष्मान योजना का अधिकतम लिमिट तक का लाभ मिल चुका है । हम रहली सिटी पेज के माध्यम से बच्चे की मदद के लिए कुछ आर्थिक सहयोग एकत्रित कर रहे हैं । आप सभी लोग मानवता के नाते आगे आए और बच्चे की जिंदगी बचाने में मदद करें। जो जैसा सक्षम हो तन मन धन से आगे आकर जरूर मदद करें ।
To Help Ajay Contact - 7000237033 Aman Seth



No comments