ads

Breaking News

रहली:एनसीसी केडिट्स ने मनाया एनसीसी दिवस

रहली:एनसीसी केडिट्स ने मनाया एनसीसी दिवस

रहली-शासकीय उत्कृष्ठ कृषि विद्यालय के एनसीसी केडिट्स ने एनसीसी स्थापना दिवस मनाया । जिसमे कैरेडिस ने लोगो को जागरूकता के लिए कौमी एकता, मुस्लिम सिख ईसाई हम सब हे भाई भाई, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,दहेज लेना एक अपराध है, स्वच्छ रहली स्वच्छ भारत ,धूम्रपान निषेध संबंधी नारे की तख्ती लेकर नगर के विभिन्न मार्गो से रैली निकाली। रैली का शुभारंभ  प्रभारी प्राचार्य आर पी कुर्मी ने किया। प्राचार्य  द्वारा स्कूल साफ-सफाई एवं  कैडेट्स को कौमी एकता ,स्वच्छता, दहेज देने और ना लेने शपथ दिलाई शपथ के उपरांत स्कूल परिसर में स्वच्छता हेतु साफ सफाई की गई इस अवसर पर डॉ संजय तिवारी ,हेमचंद साहू ,बीएल नामदेव, संतोष जैन आदि स्टाफ उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन एनसीसी प्राभारी विवेक कुमार ने किया।

REPORT : PRAVEEN SONI      REHLI CITY 

 ADVERTISMENT :
#Help_Ajay
अजय प्रजापति 14 साल निबासी कासल पिपरिया,रहली परिवार एवं पिता का पेसा मजदूरी । बच्चे की दोनो किडनी खराब 9 बार डायलिसिस हो चुका है सागरश्री हास्पिटल मे भर्ती है हर प्रकार के सहयोग की जररत है | हर हफ्ते A पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता होती है । सरकार से मिलने वाले आयुष्मान योजना का अधिकतम लिमिट तक का लाभ मिल चुका है । हम रहली सिटी पेज के माध्यम से बच्चे की मदद के लिए कुछ आर्थिक सहयोग एकत्रित कर रहे हैं । आप सभी लोग मानवता के नाते आगे आए और बच्चे की जिंदगी बचाने में मदद करें। जो जैसा सक्षम हो तन मन धन से आगे आकर जरूर मदद करें ।
To Help Ajay Contact - 7000237033 Aman Seth
रहली:एनसीसी केडिट्स ने मनाया एनसीसी दिवस


No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...