देशी कट्टा बंदूक एवं बम मिलने से सनसनी।
देशी कट्टा बंदूक एवं बम मिलने से सनसनी।
रहली~ थान्तर्गत दुरकांची ग्राम के में निर्माणाधीन पुलिया के पास देसी पिस्टल व छह देशी बम मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरो ने बम व पिस्टल रखे होने की सूचना 100 डायल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रहली थाना प्रभारी आर ए चोरहा ने एसपी को सुचना दी जिसके बाद बम निरोधक दस्ता पहुंचा। एफएसएल टीम ने बारीकी से स्थल निरीक्षण किया। पुलिस ने बम व पिस्टल जब्त कर मामले की जांच शुरू की है। एसडीओपी अनुराग पांडे ने बताया कि पटनाबुजुर्ग के पास एक पुलिया निर्माण हो रहा वहाँ पर एक देशी कट्टा 32 बोर का एक कारतूस 12 बोर का एवं 6 सुतली देशी बम मिले है मामले में वैधानिक कार्यवाही को जायेगी।
REPORT : PRAVEEN SONI REHLI CITY
ADVERTISMENT :




No comments