संस्था समावेश द्वारा ग्राम फुलर में बालमेला का आयोजन ।

रहली । शासकीय प्राथमिक शाला फुलर में बाल मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान करीब 200 बच्चों ने भाग लिया । कार्यक्रम के दौरान नाना प्रकार की सीखने सिखाने की गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों की रुचि को देखते हुए गतिविधि करवाई गई। जैसे आर्ट एंड क्राफ्ट, विज्ञान के चमत्कार आउटडोर गेम्स, ओरिगेमी, खिलौने बनाना, पत्तियों एवं चूड़ियों से चित्रकला बनाना,शरीर के अंगो के बारे में जानकारी (साइंस वेन द्वारा) एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सभी बच्चे काफी खुश थे उनको पहली बार एक ऐसा ऐसा मिला, जहां पर सभी बच्चों को रुचि अनुसार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने एवं सीखने का अवसर मिला ।इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक श्री एनएस निरंकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम समावेश संस्था द्वारा जारी कार्यक्रम रहली शिक्षा पहल के तहत किया गया। जो कि राष्ट्रीय शेयर बाजार मुंबई द्वारा प्रायोजित है तथा कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने हेतु पूर्ण सहयोग के रूप में राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल, टी आर आई एवं राज्य आजीविका मिशन है।
इस कार्यक्रम के तहत 75 शालाओं में सीखने सिखाने की पहल पिछले ढाई साल से सतत रूप से की जा रही है।
आगे उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में ऐसे ही औऱ 16 बाल मेलों का आयोजन किया जाएगा। जिससे करीब तीन हजार बच्चे लाभान्वित होंगें।
इस मौके पर उपस्थित श्री लखन कुर्मी(प्रधानाध्यापक) और श्री जागेश्वर चौबे (शिक्षक) ने संस्था द्वारा बाल मेले के रूप में जो पहल की जा रही है उसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह एक अच्छा मंच है जहां पर सभी बच्चे खेल खेल में सीखते हैं तथा साथ ही सभी बच्चों को अवसर प्राप्त होता है अतः ऐसे कार्यक्रम साल में कम से कम 4 बार होने चाहिए जिससे बच्चे खेल खेल में सीख पाए ।कार्यक्रम का संचालन श्री ओम प्रकाश जी ने किया एवं आभार साला प्रभारी ने किया ।इस मौके पर करीब 20 बालमित्र जनमित्र, शाला शिक्षक एवम ग्रामवासी मौजूद थे।
REPORT : PRAVEEN SONI REHLI CITY
ADVERTISMENT :
https://www.rehlicity.com/

No comments