ads

Breaking News

ज्ञानपुंज टीम ने शा कन्या उ. माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण

ज्ञानपुंज टीम ने
शा कन्या उ. माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण


ज्ञानपुंज टीम ने  शा कन्या उ. माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण
                                                              https://www.rehlicity.com/

रहली~मिशन एक हज़ार के अंतर्गत चयनित विद्यालय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रहली में ज्ञानपुंज टीम ने निरीक्षण किया। त्रैमासिक परीक्षा परिणामों, कॉपियों की जांच, परिक्षा कॉपियों में शिक्षकों द्वारा लगाए गए घेरों आदि के निरीक्षण के दौरान निरीक्षण सदस्यों ने संतुष्टि जताई। निरीक्षणकर्ताओं के अनुसार विद्यालय में सभी गतिविधियां सही ढ़ंग से संचालित पायी गईं। विद्यार्थियों की उपस्थिति, उपस्थिति पंजी, शिक्षकों का शिक्षण कार्य तथा अन्य सभी तरह की शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियां नियमित रूप से संचालित होना पाया गया। इस जांच में त्रैमासिक परीक्षा के साथ ही साथ मुख्य रुप से रेमेडियल कक्षाओं के संचालन को लेकर योजना की गई। विद्यालय में साफ़ सफाई व पानी तथा शौचालयों की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। कक्षाओं में विद्यार्थियों से बात करते हुए ज्ञानपुंज टीम ने विद्यार्थियों की स्थिति को टटोला। इस निरीक्षण टीम ने न सिर्फ़ सभी शिक्षकों से बैठक कर शिक्षकों को शिक्षण संबंधित दिशा निर्देश दिए बल्कि सभी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें शिक्षण में किन बिंदुओं पर और ध्यान देकर सौ फ़ीसदी परिणाम लाना है इस बारे में भी सुझाव दिए। निरीक्षण सदस्यों के साथ प्राचार्य टीकाराम अहिरवार, बसंत मौर्य, के कीर्तिवाला, रेखा चौरसिया, नीतू जैन, अखलेश प्रजापति, मंतराम अहिरवार, श्वेता जैन, राजमणि तिवारी, नीतू राठौर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। निरीक्षण टीम में सीडी कोरी, हितेंद्र जैन, संगीता गर्ग राजेंद्र त्रिवेदी आदि शामिल थे।

REPORT : PRAVEEN SONI      REHLI CITY 

 ADVERTISMENT :



https://www.rehlicity.com/
https://www.rehlicity.com/



No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...