ads

Breaking News

अभिषेक भार्गव से लिपटकर रो पड़ा किसान,ओलावृष्टि से आधा दर्जन ग्रामों की फसलेें तबाह

अभिषेक भार्गव से लिपटकर रो पड़ा किसान

ओलावृष्टि से आधा दर्जन ग्रामों की फसलेें तबाह 

राजस्व और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने फसलों का लिया जायजा


अभिषेक भार्गव से लिपटकर रो पड़ा किसान    ओलावृष्टि से आधा दर्जन ग्रामों की फसलेें तबाह     राजस्व और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने फसलों का लिया जायजा rehli city
                                                           https://www.rehlicity.com/
रहली~बुधवार दोपहर हुई ओलावृष्टि से आधा दर्जन ग्रामों की फसलेें तबाह हो गईं। ओलों की मार से जहां गेहूं, चना, मसूर और सरसों की फसलें प्रभावित हुईं तो सब्जियों की फसलें भी नष्ट हो गईं। भाजपा नेता अभिषेक भार्गव ने जनपद अध्यक्ष संजय दुबे, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भरत सेमरा, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेेंद्र क्षीर के साथ सेमरा, बगरोन, बरखेरा आदि ग्रामों के खेतों में पहुंचकर तबाही का मंजर देखा। स्थिति यह रही कि बरखेरा ग्राम में विकलांग किसान अपनी फसल दिखाते हुए अभिषेक भार्गव ने लिपटकर रो पड़ा। अभिषेक भार्गव ने किसान केा न सिर्फ ढांढस बधाया बल्कि तात्कालिक सहायता हेतु अपने निवास पर बोला। इस दौरान अभिषेक भार्गव ने फसलों का जायजा ले रहे राजस्व अधिकारियों से चर्चा की। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार मनोज चैरसिया को ज्ञापन भी सौंपा।

                                                                 https://www.rehlicity.com/
‌गुरुवार को ही राजस्व और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने फसलों का जायजा लिया। व किसानों से मुलाकात की। ग्राम में अधिकारियों के आने की बात पता लगते ही किसान खेतों में खड़े होकर अधिकारियों का इंतजार करने लगे। अधिकारियों के पहुंचते ही किसानों ने अधिकारियों को नुकसान की जानकारी दी। आपको बता दें। सबसे अधिक नुकसान बरखेरा, बगरोन व सेमरा ग्राम में हुआ जहंा पर गेहंूं के फसल के पौधे टूट गए। इसके अलावा कड़ता, निवारी, तिंसी, मारपानी आदि ग्रामों की फसलें भी ओलावृष्टि के कारण नष्ट हुई हैं।

REPORT : PRAVEEN SONI      REHLI CITY 

 ADVERTISMENT :
                                                         https://www.rehlicity.com/

No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...