सोयाबीन की फसल पर पीला मोजिक व अफलन का प्रकोप किसानों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन
सोयाबीन की फसल पर पीला मोजिक व अफलन का प्रकोप
किसानों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन
कहीं पीली पड़ी तो कहीं पर पौधों में नहीं आईं फलियां
WWW.REHLICITY.COMरहली- समय पर बारिश न होने का असर अब फसलों पर दिखाई देने लगा है। सबसे अधिक प्रभावित सोयाबीन की फसल हुई है। कहीं पर सोयाबीन की फसल पीलामोजिक रोग की चपेट में आ गई है तो कहीं-कहीं अफलन है। पहले से किसानों को पूर्व के वर्ष का गेहू का बोनस,राहत राशि,भावंतर का लाभ नही मिला किसान कर्ज में है ऐसे में रहली क्षेत्र के ग्राम जूना,छपरा,निवारी,मडला,चुहरा नबलपुर,हर्रा,सहुआ,बरखेरा और बगरोन की खरीफ फसल में एकाएक पीलमोजिक वायरस रोग से अफलन का शिकार हो गई। फसल में फलियां नही लगी एवं पूर्ण रूप से नष्ट हो चुकी है शत प्रतिशत नुकसान हो चूका है जिसके बाद किसानो के सामने जीवन यापन मुश्किल हो गया है रवि की फसल की लागत के लिए संकट खड़ा हो गया है जिसके चलते क्षेत्र के किसानों ने नुकसान का सर्वे कर 15 हज़ार एकड़ राहतराशि एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ की मांग करते हुई अनुविभागीय अधिकारी के नाम तहसीलदार रहली को ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन सौपने वालो में एड बी ड़ी पटेल,राजकुमार पटेल जूना,पवन कुमार,रामअवतार, दामोदर,राजा कुर्मी,राजेंद्र साहू,गोपाल,सुखराम,चेतराम,रामकिशोर,उमाशंकर,बाबूलाल,उमाशंकर सहित कई दर्जन किसान मौजूद रहे।
REPORT : PRAVEEN SONI REHLI CITY



No comments