ads

Breaking News

जन अधिकार यात्रा का रहली विधानसभा में जोरदार स्वागत

 जन अधिकार यात्रा का रहली विधानसभा में जोरदार स्वागत 


रहली~मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शशांक दुबे के नेतृत्व में किसान, बेरोजगार, कोरोना महामारी में सरकार की विफलता को लेकर जबलपुर से भोपाल तक जन अधिकार यात्रा  निकली जा रही है रविवार को जन अधिकार यात्रा रहली विधानसभा पहुँची रहली के खैजरा ग्राम में प्रदेश युवक कांग्रेस के सचिव अंकेश हजारी ने गर्मजीशो से यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का रात्रि विश्राम टिकिरोरिया माता मंन्दिर में रहा ।सोमवार सुबह कांग्रेस नेता कमलेश साहू,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सौरभ हजारी ,जिला ग्रामीण कांग्रेस महामंत्री बी डी पटेल अस्पताल चौराहे पर यात्रा का स्वागत किया जहाँ से यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते निकली। पटनाबुजुर्ग में यात्रा का जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति पटेल ने स्वागत किया । शाशक दुबे ने बताया कि जन अधिकार यात्रा कोरोना संक्रमण में सरकार की लापरवाही,स्वास्थ्य की लचर व्यवस्था,कोरोना में सरकार के फर्जी आंकडे,2 करोड़ रोजगार देने के वादा ना निभा पाने,कोरोना काल में परिवार की आर्थिक स्तिथि गड़बड़ाई,सरकार द्वारा पारित कृषि विल विधेयक सहित अन्य मुद्दों को लेकर निकली जा रही है। यात्रा में प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा,जिला अध्यक्ष मोंटी यादव,अनूप ददरया,अनिकेश सेंधिया , नवरत्न गुप्ता , आमीन खान  ,आमिर खान , अम्बर ददरिया , जित्तू पटेल , कक्का चंदू पटेल , सोनू ठाकुर  ,दिपेश सेन जी,प्रशांत पटेल ,शिवम प्रजापति ,सलमान खान  ,आकाश वाल्मीकि , अंकित मिश्रा , प्रधुम्य नेम ,मक्ख़न , अमन वाल्मीकि ,दीपक भैया अभिषेक जैन , दिनेश जैन , सिल्लू पटेल, अर्जुन पटेलज आंनद , लखन सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

REPORT : PRAVEEN SONI      REHLI CITY 


 ADVERTISMENT :



No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...