मोदी कर रहे दीनदयाल जी के सपनों को साकार
मोदी कर रहे दीनदयाल जी के सपनों को साकार
रहली..... पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती मनाते हुए उनके बताए राष्ट्रवादी सिद्धांतों पर चले बिना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि नहीं हो सकती। दीनदयाल जी का कर्म सिद्धांत पूर्ण जीवन इस बात को प्रमाणित करता है कि बड़ी सफलता और संसार में बने को धर्म सिद्धांत और राष्ट्र धर्म के पालन में ही संभव है। उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए मुख्य वक्ता सुशील जैन पूर्व मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आज पंडित दीनदयाल जी के सपनों का भारत बनाने में जुटे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन भी राष्ट्र धर्म को समर्पित है वह दीनदयाल जी के सपनों को साकार करने में जुटे हैं ।
मंत्री कार्यालय रहली में आयोजित विचार गोष्ठी में वरिष्ठ नागरिक प्रफुल्ल सिंघई,शंभू प्रसाद नेमा, ईश्वर नायक, महेश यादव ने उपाध्याय जी के सादा जीवन उच्च विचार पर आधारित संस्मरण सुनाए मंडल अध्यक्ष अमित नायक एवं संचालक मनोज पांडे ने भी दीनदयाल जी के त्याग और समर्पण पर आधारित भाजपा को मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आग्रह कार्यकर्ताओं से किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता अरुण पाठक कमल रैकवार बीडी राज प्रियेश पटेरिया अरविंद दुबे राकेश श्रीवास्तव निर्भय ठाकुर रामकुमार उपाध्याय प्रशांत भार्गव भूपेंद्र होलकर सुनील पटेल विकास प्यासी महेश यादव राजू और राकेश रैकवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे
REPORT : PRAVEEN SONI REHLI CITY
ADVERTISMENT :



No comments