आगामी दुर्गोउत्सव को लेकर मूर्तिकारों की थाना प्रभारी ने ली बैठक
आगामी दुर्गोउत्सव को लेकर मूर्तिकारों की थाना प्रभारी ने ली बैठक
रहली~कोरोना संक्रमण की रोकथाम के शासन के निदेशानुसार आगमी दुर्गोउत्सव में शासन द्वारा जारी गाइडलाइन में प्रतिमा की ऊँचाई 6 फिट निर्देश दिए गए है जिसके चलते शनिवार को रहली थाना में एसडीओपी अनुराग पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रोहित मिश्रा द्वारा नगर के मूर्तिकारों की बैठक ली गई ।बैठक में थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने कोविड-19 संबंधित जारी की गई प्रशासन द्वारा गाइडलाइन का पालन करने की समझाइश दी गई एवं नोटिस जारी करके मूर्ति बनाते समय प्रशासन द्वारा जारी किए गए सभी निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी गई। इस मौके पर मूर्तिकार हेमराज, सोनू ,गोपाल, नीरज प्रेम नारायण, आशीष , अभिषेक, अजय, एवं अन्य मूर्तिकार उपस्थित रहे।
REPORT : PRAVEEN SONI REHLI CITY
ADVERTISMENT :



No comments