ads

Breaking News

जनपद सीईओ पूजा जैन ने ग्राम पंचायतों का निरीक्षण

 जनपद सीईओ पूजा जैन ने ग्राम पंचायतों का निरीक्षण 


निर्माण कार्य घटिया मिलने पर निर्माण एजेंसी और उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी

janpad panchayat rehli

रहली~ जनपद पंचायत सीईओ पूजा जैन ने शनिवार को रहली जनपद की ग्राम पंचायत बडगान,रमखिरिया,सिमरिया नायक,पटनाबुजुर्ग,समनापुर कला का उपयंत्री लखन श्रीवास्तव एवं विवेक केशरवानी के साथ औचक निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान ग्राम बड़गान में सामुदायिक भवन कार्य पूर्ण ,नाली निर्माण ,पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरा निर्माण कार्य प्रारंभ नही कराने पर निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी एवं पंचायत भवन में वर्षा जल संग्रहण तकनीकी का उपयोग कर सीसी रोड कर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत रमखिरिया में नाली निर्माण का प्राक्कलन के अनुरूप कराया जाकर निर्माण में घटिया सामग्री एवं मनमाने तरीके से कराया पाया उपयंत्री की मिलीभगत प्रतीत होने पर तत्काल कार्य बन्द उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। ग्राम पंचायत सिमरिया नायक, के ग्राम पुलिया के शीघ्र निर्माण के निर्देश दिए ,चबुरा निर्माण,नाला नाली निर्माण,वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण के निदेश दिए ,ग्राम पंचायत पटनाबुजुर्ग  पंचायत भवन,नाली निर्माण,नालियां ढकने के निदेश दिए ग्राम पंचायत समनापुर में निर्माणधीन गौ शाला का निर्माण कार्य चल पूर्ण करने निर्देश दिए।

REPORT : PRAVEEN SONI      REHLI CITY 


 ADVERTISMENT :



No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...