ads

Breaking News

संघ रहली का निर्वाचन 15 अप्रेल को होगा

 संघ रहली का निर्वाचन 15 अप्रेल को होगा

रहली- अधिवक्ता संघ रहली का निर्वाचन को लेकर अधिवक्ता कक्ष में निर्वाचन अधिकारी अरुण ठाकुर ने एक प्रेस कांफ्रेस बुलाकर अधिवक्ता संघ के सदस्यों की उपस्थिति में विधिवत रुप से निर्वाचन को लेकर अधिसूचना जारी करते हुये निर्वाचन के लिये तय नियम व शर्ताे के साथ निर्वाचन की तारीखों की घोषणा की। 
पत्रकार वार्ता में निर्वाचन अधिकारी एड.अरुण ठाकुर ने बताया कि अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव,पुस्ताकालयाध्यक्ष,
कोषाध्यक्ष,सहसचिव के पदों के लिये चुनाव किये जाने है। चुनाव पूर्ण रुप से लोकतांत्रिक रुप से संपन्न किये जायेगें। 
       अधिवक्ता संघ निर्वाचन 2021 के लिये नामनिर्देशन पत्र 27 मार्च से 3 अप्रेल की सायं 5 तक जमा किये जायेंगे। प्राप्त फार्मो की जांच 4 व 5 अप्रेल को होगी। अभ्यर्थियों की सूची सूचना पटल पर चस्पा की जायेगी। नाम निर्देशन वापिसी की अंंतिम तिथी 6 व 7 अप्रेल को निर्धारित की गई है।
         अभ्यर्थियों के लिये प्रचार प्रसार व चुनाव खर्च की राशि 20000 रुपये निर्धारित की गई है। निर्वाचन अधिकारी अरुण ठाकुर ने बताया कि संघ के निर्वाचन के लिये मतदान 15 अप्रेल को तय की गई है। उसी दिवस मतगणना होगी व निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेगें। चुनाव प्रचार के लिए मिले 7 दिनों पर अधिवक्ताओ ने आपत्ति दर्ज कराई गई जिसमें बताया कि चुनाव के केवल 7 दिनों का समय मिल रहा है जो पर्याप्त नही है चुनाव में कम से कम 15 दिनों का समय मिलना चाहिए जिसके लिए निर्वाचन का समय बढ़ाने की मांग की गई।
  रहली अधिवक्ता संघ में लगभग 73 पंजीकृत सदस्य हैं जो निर्वाचन में भाग लेंगे।इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी अरुण ठाकुर,पूर्व सचिव नरेश गुप्ता,एड विनोद तिवारी,एड भरत सोनी,एड हरगोविंद ठाकुर,एड प्रभुदयाल सोनी,एड प्रमेन्द्र सोनी,सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

REPORT : SUSHIL JAIN KUTTU         REHLI CITY 

ADS : 


No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...