ads

Breaking News

कोविड-19 का पालन करते हुए मनाएं होली

 कोविड-19 का पालन करते हुए मनाएं होली


 रहली / पुलिस थाना रहली में शाम छः बजे आयोजित शांति समिति की बैठक में होली मनाने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए ।
   . शांति समिति में राजनीतिक दल सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं नगर रक्षा ग्राम रक्षा समिति के सदस्य मौजूद रहे ।
     एसडीएम जीतेंद्र पटेल एसडीओपी अनुराग पांडे थाना प्रभारी रोहित मिश्रा मुख्य नगरपालिका अधिकारी ज्योति शिवहरे की उपस्थिति में दिशा निर्देश जारी हुए ।
थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि रविवार को होलिका दहन हर हाल में रात्री,9.30 से पूर्व हो जाना चाहिए धारा 144 एवं रात्रि कालीन कर्फूय के देर तक कार्यक्रम करने होली जलाने पर कार्यवाही की जाएगी। दिन में भी सामूहिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध है अतः समूह रूप से जुलूस आदि ना निकाले कोविड-19 को देखते हुए दूरी बनाकर रखें और मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं मास्क ना लगाने पर जुर्माना भी किया जा सकता है ।
नशीले पदार्थों का उपयोग ना करें इससे बाद बाद विबाद होने की संभावना बनी रहती है पानी की गंभीर समस्या के चलते और गंभीर बीमारी के चलते तिलक होली मनाएं।
 शांति समिति की बैठक में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुशील हजारी नगर मंडल अध्यक्ष अमित जैन ईश्वर नायक सुशील जैन अनूप ददरिया व्यापारी समीर जैन ग्रामीण अंचल से पलटू राम पटेल सहित ग्रामीण और नगर क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे ।

REPORT : SUSHEEL JAIN KUTTU            REHLI CITY 

ADS :

No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...