नगर का भीषण जल संकट टला
नगर का भीषण जल संकट टला
एक माह के प्रयासों के बाद मिली सफलता
रहली-नगर में एक माह पहले सुनार नदी को देखकर ऐसा लग रहा थी की ग्रीष्मकालीन की तीन माह ऐसा जल संकट देखने को मिलेगा की नगर के लोग बून्द बून्द पानी के लिए मोहताज होना पड़ेगा क्योकि नगर की जीवनदायनी सुनार नदी की मीलों दूर तक इतना भी पानी नही बचा था कि पशु पक्षी पी सके नगर में गहरा जल संकट देख नगर के लोगों बड़ी निराशा में दिख रहे थे और नगर पालिका को भी कोसने में कोई कसर नही छोड़ रहे थे विपक्ष सोच रहा था कि हमे नगर पालिका के खिलाफ चुनाव के वर्ष में अच्छा मुद्दा मिल गया शायद लगातर नगर पालिका को कोसने के बाद आगमी नगरपालिका चुनाव से इस मुद्दे को भुनाया जा सकता है वही दूसरी और मजदूर वर्ग को यह चिंता सता रही थी की खाने के लिए मजूदरी करे या पाने के पानी के लिए तलाश करें।हर वर्ग आने वाली जल संकट को देख व्याकुल हो रहा था दूसरी ओरविपक्ष दल पानी को लेकर नगर पालिका को घेरने की रणनीति बना रहा था ओर घेरना शुरू तक कर दिया था ऐसे में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकेश हज़ारी अपने धैर्य से काम लिया और पानी की लाने की जुगत में लग आये जिसमे लगभग एक माह तक पानी नगर तक पुहचाने की मुहिम में दिन रात एक कर दिया सोनपुर डेम से रहली नगर लगभग 30 किमी नगर तक पानी लाना एक चुनोती सा बन गया था इस दौरान छोटे से छोटे कमर्चारी से लेकर कलेक्टर से नदी में पानी छोड़ने की गुहार लगाई लेकिन प्रशासन काम ओर आम जीवन में बड़ा अंतर होता है प्रशानिक काम की एक प्रक्रिया होती है लेकिन समस्या आने की कोई प्रक्रिया नही होती है प्रशासन के निर्देश का इंतज़ार ना करते हुए पानी लाने के लिए जुट गए । जिसमे आये दिन एक ना एक मुसीबत आकर सामने खड़ी हो जाती थी कभी गांव के लोग आये पानी की सिचाई करना शुरू कर देते थे तो कभी पानी को छेका लगाकर रोक लिया जाता था तो पानी को रहली की ओर ना ले जाने की ज़िद पकड़ कर लड़ाई पर उतारू हो जाते रहे लेकिन जहाँ चाह वहाँ राह की एक सूत्र धारा से चला जाये मंजिल मिलना निश्चित होता ऐसा ही हुआ अंकेश हज़ारी के द्वारा एक माह के अर्थक प्रयासों के बाद सुनार नदी आज लबालब पानी से सराबोर हो गई।
फोटो~1 सुनार नदी एक माह पूर्व
2.आज सुनार नदी पानी से सराबोर
लोक सभा चुनाव को लेकर
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
रहली......दमोह लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्यासी के रुप में प्रत्यासी घोषित होने के बाद संगठन स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हो गया।
28मार्च को रघुनाथ गार्डन में रहली नगर एवं ग्रामीण मंडल की कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई।बैठक में पूर्व मंत्री और विधायक जालम सिंह ,वरिष्ठ नेता तेजीसिंह,ठा.सुरेश सिंह,सुशील जैन,मनोज पांडे ने संवोधित किया। बैठक में वरिष्ठ नेता भुजवल सिह,ईश्वर नायक,गणेश पटैल,एड.रामानंद पटैल,मनोज तिवारी,कमल रैकवार,विजय सिंह कोपरा,अनिल पटैल, महेश पटैल,महेश यादव,मेहताव सिंह,अनिल सोनी,महादेव गुप्ता,
ऋषिकेशव दुबे, नरेन्द्र मनकेले,ताहर सिंह इकराम भाईजान,अजय चौबे सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।




शानदार
ReplyDelete