ads

Breaking News

Rehli : विधुत बिभाग की लापरवाही भुगत रहे किसान4 एकड़ फसल जलकर खाक

Rehli : विधुत बिभाग की लापरवाही भुगत रहे किसान4 एकड़ फसल जलकर खाक


Rehli/रहली-बिजली विभाग की लापरवाही सागर जिले की रहली तहसील के किसानों को भारी पड़ रही है।विद्युत् लाइनों का मेंटेनेंस नहीं होने के कारण बिजली के झूलते तारो से निकलने वाली छोटी सी चिंगारी किसानों को बर्वाद कर रही है।रहली क्षेत्र में प्रतिदिन बिजली की चिंगारियों से किसानों की खेतो में खड़ी फसलें जलकर तबाह हो रही है।

गुरुवार  को सहजपुरी ग्राम में ट्रांसफर से निकली चिंगारी ने इतना भयावह रूप ले लिया की देखते ही देखते चार किसानों की करीब  चार एकड़ की गेंहू की पकी पकाई फसल जलकर खाक हो गई।आगजनी की जानकारी रहली नगर पालिका को दी गई लेकिन फायर लारी नहीं पहुँची गाँव के लोगो ने ही एकजुट होकर मुश्किल से आग पर काबू पाया जिससे और अधिक नुकसान होने से बच गया।बिद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त है।हल्का पटवारी के द्वारा फसल नुक्सान का मूल्यांकन कर पंचनामा तैयार कर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

Reporter : Praveen Soni                            Rehli CIty

No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...