रहली:मां हरसिद्धि के दर्शनों को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
मां हरसिद्धि के दर्शनों को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Rehli/रहली: नवरात्रि शुरू होते ही श्रद्धालु मां जगदंबा की भक्ति में लीन हो गए हैं। देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा है। नवरात्रि के दिनो में सिद्ध क्षेत्र रानगिर में मां हरसिद्धि के दर्शनों को दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कई श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए तो कई निजी वाहनों से रानगिर पहुंचे।
ब्लाक रानिगर में विराजित मां हरसिद्धि भक्तों की मनौती पूरी करतीं हैं। वैसे तो यहंा पर पूरे साल भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। लेकिन नवरात्रि पर यहंा पर विशाल मेला लगता है। जिसमें पूरे भारत से श्रद्धालु आकर मनौती मनाते हेैं। दरवार जो मनौती लेकर आता है वह आवश्य पूरी होती है। प्रतिमा बिलक्षण है और सिद्ध है। कहां जाता है कि रानगिर में विराजित मां हरसिद्धि दिन में तीन रूप में दर्शन देती हैं।
Reporter : Praveen Soni Rangir Rehli city


No comments