ads

Breaking News

रहली:प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने किया रहली में रोड शो


 रहली....... चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों 3 मई को भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने रहली में रोड शो के दौरान जनता से जनसंपर्क करते हुए नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की।
               दोपहर 12:00 बजे रहली पहुंचकर सर्वप्रथम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो का शुभारंभ किया और अंत में बाबा साहब अंबेडकर एवं डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनसंपर्क को विराम दिया।
            . श्री पटेल में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साहवर्धन करते हुए कहा पिछले 5 सालों में जनता ने देश के भीतर और बाहर मोदी जी के काम को देखा है उनकी देशभक्ति ,काम के प्रति समर्पण, गरीबी हटाने की प्रति नीतिगत निर्णय लेकर सबका साथ सबका विकास किया ।इस कारण आज देश में राष्ट्रवाद का ज्वार उठा है, लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवाद का ज्वार कांग्रेस को बहा ले जाएगा ।जनता नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री के पद पर  देखना चाहती है। श्री पटेल जनसंपर्क के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता दरबारी लाल जोगी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर गए ,उसके पश्चात देवरी के लिए रवाना हुए ।जनसंपर्क के दौरान भाजपा नेता कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनके साथ मौजूद रहे ।
..............

REPORT : PRAVEEN SONI     REHLI CITY 

FOR PROMOTION CONTACT  - 7999797237

PROMOTIOIN - 




No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...