सफल विद्यार्थियां की सलाह सोशल मीडिया से रहें दूर.मानसी राठौर ने बारहवीं में तो अनुज सोनी ने दसवीं में मारी बाजी
सफल विद्यार्थियां की सलाह सोशल मीडिया से रहें दूर
मानसी राठौर ने बारहवीं में तो अनुज सोनी ने दसवीं में मारी बाजी
रहली। हाईस्कूल और हायरसेकेण्डरी का परिणाम घोषित होते ही नगर के दो विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। मानसी राठौर ने कक्षा बारहवीं में प्रदेश की प्रवीण्य सूची में पांचवां स्थान प्राप्त किया तो अनुज सोनी ने कक्षा दसवीं में प्रदेश की प्रवीण्य सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया। दोनों ही विद्यार्थियों ने छात्रों के सफल होने के लिए सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी।
कलेक्टर बनने की तमन्ना रखतीं है मानसीं
सरस्वती शिशु मंदिर की कक्षा बारहवीं की गणित समूह की मानसी राठौर पिता सतीश राठौर ने 500 में से 479 अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रवीण्य सूची में पांचवां स्थान प्राप्त किया। किराना व्यवसायी सतीश राठौर के परिवार में यह कोई पहला अवसर नहीं था इसके पहले सूरूचि राठौर ने पिछले वर्ष कक्षा बारहवीं में प्रदेश की प्रवीण्य सूचि में स्थान प्राप्त किया था। तीन बहिनों में सबसे छोटी मानसीं ने कक्षा दसवीं में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार को गौरवान्वित किया था। अपनी सफलता पर खुशी से झूम उठी मानसी ने बताया कि अपनी बड़ी बहिन सुरूचि से प्रेरणा मिली। जब वे मैरिट में आई थीं तो उनका खूब सम्मान हुआ था तभी मैंने भी इस सम्मान का मन बनाया था। इसके लिए मैंने खूब मन लगाकर पढ़ाई की। मानसी कहती हैं कि भविष्य में कलेक्टर या पीएससी रैंक की अधिकारी बनना चाहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां संगीता राठौर व पिता सतीश राठौर को देते हुए अन्य विद्यार्थियों को संदेश दिया कि सफलता के लिए मन लगाकर पढ़ें। मोबाईल व सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखें।
इंजीनियर बनना चाहता है अनुज
सरस्वती शिशु मंदिर के कक्षा दसवीं के विद्यार्थी अनुज सोनी ने 500 में से 491 अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रवीण्य सूचि में आठवां स्थान प्राप्त किया। सोने चांदी का व्यवसाय करने वाले सुनील सोनी के घर बेटे की सफलता पर भारी खुशियां मनाई गईं। एक बहिन और एक भाई में अनुज छोटा है। अनुज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरूजनों को देते हुए कहा कि वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहता है। अनुज ने अन्य विद्यार्थियों को सलाह दी है कि सफलता के लिए पढ़ाई के साथ खेल कूंद को महत्व तो दें लेकिन सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहें। अनुज के पिता सुनील सोनी व मां संगीता सोनी बताती है कि अनुज शुरू से ही पढ़ाई में होशियार है। पूरी उम्मीद थी कि वह अच्छे अंकों से पास होगा। आगे की पढ़ाई के लिए उसकी जो इच्छा होगी पूरी करेंगे।
REPORT : PRAVEEN SONI
FOR PROMOTION CONTACT : 7999797237
PROMOTION :
मानसी राठौर ने बारहवीं में तो अनुज सोनी ने दसवीं में मारी बाजी
रहली। हाईस्कूल और हायरसेकेण्डरी का परिणाम घोषित होते ही नगर के दो विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। मानसी राठौर ने कक्षा बारहवीं में प्रदेश की प्रवीण्य सूची में पांचवां स्थान प्राप्त किया तो अनुज सोनी ने कक्षा दसवीं में प्रदेश की प्रवीण्य सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया। दोनों ही विद्यार्थियों ने छात्रों के सफल होने के लिए सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी।
कलेक्टर बनने की तमन्ना रखतीं है मानसीं
![]() |
| बारहवीं में प्रदेश में पाँचवी रैंक छात्रा मानसी राठौर |
इंजीनियर बनना चाहता है अनुज
![]() |
| दसवीं में प्रदेश में आठवीं रैंक छात्र अनुज सोनी |

No comments