रहली:थम नहीं रहा चोरियों का सिलसिला
रहली~ सागर जिले के रहली थानांतर्गत चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नही के रहा। चोर घरों के साथ ही मंदिरों को भी निशाना बना रहे हैं। बीती रात चोरों ने न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर को निशाना बनाया। चोर मन्दिर की दानपेटी का ताला तोड़कर रुपये चोरी कर ले गए। मन्दिर के पुजारी द्वारा पुलिस थाने में आवेदन देकर चोरी की शिकायत की गई है। इसके पहले चोरों ने पंढरीनाथ मन्दिर में चोरी की थी पुलिस द्वारा पुष्टिकारक साक्ष्य मिलने व चोरों को जल्दी ही गिरफ्तार करने का दावा करने के दो माह बाद भी चोरी का खुलासा नही हुआ। आपको बता दें टिकीटोरिया मन्दिर में हुई चोरी के खुलासे में एक किशोरी के पकड़े जाने के बाद मामले तूल पकड़ गया था जिसके बाद पुलिस चोरी के मामलों में फूंक फूँक कर कदम रख रही है।
REPORT : PRAVEEN SONI REHLI CITY
OUR PROMOTION SERVICE :



No comments