ads

Breaking News

रहली:यूरिया की मारा -मारी न दुकानों पर,न सोसायटियों में मिल रहा यूरिया


रहली। कभी अतिवर्षा तो कभी अल्पवर्षा के कारण चार साल से खेती में घाटा झेल रहे किसानों को इस साल अच्छी वर्षा के कारण रबी की फसल से आस है।  लेकिन उत्पादन के लिए बहुत जरूरी यूरिया ही नही मिल रहा। जिस कारण किसानों ने जैसे तैसे बोवनी तो कर ली है लेकिन समय पर यूरिया न मिलने से किसान पिछड़ रहे हैं  किसानों को उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सता रही है।
किसानों द्वारा बोये गए बीज खेतों में अंकुरित हो चुके हैं। इस स्टेज पर फसल को यूरिया की बेहद जरूरत है लेकिन स्थित यह है कि इन दिनों न तो दुकानों पर यूरिया मिल रहा है और न ही सहकारी समितियों में। किसान यूरिया लेने के लिए दुकानों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें यूरिया न होने का उत्तर मिल रहा है। यही स्थिति सहकारी समितियों की है। अभी तक समितियो के माध्यम से किसानों केा यूरिया की आपूर्ति शुरू नहीं हुई। हालांकि गुरूवार को समितियों द्वारा जिला सहकारी बैंक के माध्यम से आरो कटवाया है जिस कारण आज से समितियों में यूरिया पहुंचने की संभावना है।

गुरूवार को चांदपुर रोड स्थित एक कंपनी द्वारा संचालित दुकान में यूरिया से लदा टक पहुंचा जिसको देख दुकान के सामने सुबह से शाम तक किसानों की भीड़ लगी रही लेकिन संबंधित कंपनी के नियम के तहत किसानों को यूरिया वितरण नहीं किया जा सका। जानकारी के अनुसार कंपनी के नियम अनुसार जिस किसान ने इस कंपनी की दुकान से डीएपी खरीदा है उसे प्रति एक बोरी डीएपी के मान से दो बोरी यूरिया प्रदान किया जाना है। किसानों की भीड़ को देखते हुए दुकानदार ने दुकान ही नहीं खोली।

REPORT : PRAVEEN SONI      REHLI CITY 

 ADVERTISMENT :

No comments

Featured Post

कलेक्टर की अपील: खराब मौसम की आशंका के बीच सुरक्षित रखें अपनी उपज

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आगामी दिनों में मौसम परिवर्तन और वर्षा की संभावना को देखते हुए जिले के संबंधित अधिकारियों को विशेष सतर्कता बर...