रहली:छापामार कार्यवाही में जप्त की सिंगल यूज पॉलीथिन
नगर पालिका प्रशासन ने छापामार कार्यवाही में जप्त की सिंगल यूज पॉलीथिन
जुर्माना कर अगली बार कड़ी कार्यवाही की कही बात
रहली । नगरपालिका परिषद के अमले ने बुधवार को नगर की दुकानों पर छापा मारकर सिंघल यूज पॉलीथिन जब्त की,कार्यवाही में करीब एक दर्जन दुकानों पर छापा मारा गया। जिसमे दुकानों में पॉलीथिन पाई जाने पर पॉलीथिन का यूज करने व कचरा फैलाने का जुर्माना वसूल किया एवं दोबारा यूज न करने की हिदायत दी गई। इस दौरान नगरपालिका अमले ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की हिदायत भी दी। नगरपालिका रहली द्वारा सिंगल यूज पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाया है व विकल्प के तौर पर कपड़े के थैलों का वितरण किया है। नगर पालिका परिषद के आर एस आई धनंजय गुमास्ता ने बताया कि सिंगल यूज पॉलीथिन के यूज पर बैन लगा है दुकानों पर जाकर कार्यवाही की गई है और उन्हें बताया गया कि अगली बार अगर पॉलीथिन जप्त होती है तो नियमों के अनुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
REPORT : ANURAG CHOURASIYA REHLI CITY
OUR PROMOTION SERVICE :



बहुत बढ़िया
ReplyDelete