ads

Breaking News

रहली:पांच माह बाद भी नहीं आई प्रोत्साहन राशि

पांच माह बाद भी नहीं आई प्रोत्साहन राशि

पांच माह में बढ़ गए प्याज के बीस गुना दाम 

रहली:पांच माह बाद भी नहीं आई प्रोत्साहन राशि
                                                    https://www.rehlicity.com/
रहली। मुख्यमंत्री प्याज प्रोत्साहन योजना के तहत प्याज बेचने वाले किसान अब पछता रहे हैं। योजना के तहत जून माह में प्याज की खरीदी की गई थी जिसमें किसानों ने अपना प्याज चार-पांच रूप्ए किलो बेचा था। वहीं अब प्याज के दाम बीस गुना बढ़ गए हैं। प्याज उत्पादन किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा इस वर्ष से प्याज प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। जिसके तहत किसानों ने मंडी में होने वाली खुली डाक में अपना प्याज मंडी में व्यापारियों को बेचा। योजना के तहत प्याज बेचने वाले किसानों को सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाना है। प्याज बेचने के बाद से किसान अब तक लगातार प्रोत्साहन राशि का इंतजार कर रहे हैं लेकिन पांच माह बाद भी किसानों के खाते में राशि नहीं आई। किसानों का कहना है कि यदि योजना के तहत प्याज नहीं बेचते तो अब चार-पांच रूप्ए किलो बिकने वाली प्याज अस्सी नब्बे रूप्ए किलो बिकती।

जांच के फेर में भी अटकी किसानो की राशि

रहली मंडी में प्याज प्रोत्साहन योजना के तहत किए गए प्याज खरीदी के तथा कथित घोटाले की लगातार जांच चल रही है,जिसमें उद्वानकी विभाग के डिप्टी डारेक्टर,कृषि विभाग के डारेक्टर, मंडी बोर्ड के उपसंचालक,एडिशन कलेक्टर,मंडी बोर्ड संयुक्त संचालक,आडिटर द्वारा एसडीएम,तहसीलदार कि देखरेख में अलग अलग तीन बार जांचे की गई है।इन जांचो में लग रहे समय के कारण किसानो की प्रोत्साहन राशि रूकी हुई है। राशि के इंतजार में किसानो की आंखे पथरा गई है। पिछले दिनो हुई लगातार बारिस से खरीफ की फसलें तबाह हो गई है। ऐसे में किसानो को प्याज प्रोत्साहन राशि का बेसब्री से इंतजार है किसानो का कहना है कि जिन किसानो ने खुली डाक में प्याज बेची है उनका भुगतान किया जाना चाहिए।
राजस्व रिकार्ड के अनुसार कम हुई रहली मंडी में खरीदी-
जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग के रिकार्ड के अनुसार 7लाख 50हजार क्वंटल प्लाज की खरीदी की जानी थी लेकिन रहली मंडी में 3लाख 65हजार क्वंटल की ही कुल प्याज खरीदी हुई है।कम खरीदी के पीछे कारण रहली मंडी में लगभग 1माह लेट खरीदी होना बताया जा रहा है।इतनी कम मात्रा में खरीदी होने के बाद भी प्याज खरीदी शुरू से ही विवादो में रही है और अंत में जब शिकायतें हुई तो तीन बार उच्चाधिकारीयो द्वारा इसकी जांच भी की जा चुकी है।लेकिन पांच माह बाद भी किसानों को प्रोत्साहन राशि नही मिली है।

REPORT : PRAVEEN SONI      REHLI CITY 

 ADVERTISMENT :


No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...