ads

Breaking News

रहली:आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा
रहली:आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा
                                          https://www.rehlicity.com/
रहली -तहसील की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने खाद्यान्न पर्ची के सत्यापन कार्य में ड्यूटी लगाए जाने का विरोध करते हुए एसडीएम शशि मिश्रा को ज्ञापन सौंपा तथा इस कार्य से दायित्व मुक्त करने की मांग की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को इस कार्य में आने वाली परेशानियों से अवगत भी कराया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि विभागीय आदेश अनुसार सुबह 9 से 4 बजे तक आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करना है। जिसमें कई कार्यक्रम संपन्न कराना होते हैं। लेकिन खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा सत्यापन कार्य में ड्यूटी लगा दी गई है।
दरअसल राष्टीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत जारी खाद्यान्न पर्ची का सत्यापन कार्य होना है जिसमें पटवारी, ग्राम सचिव, ग्राम रोजगार सहायकों के साथ ही आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। इस कार्य में ड्यूटी लगाए जाने का ग्राम रोजगार सहायक भी विरोध कर रहे हैं।ज्ञापन सौपने वालो में ममता विश्वकर्मा,राजकुमारी ठाकुर,रश्मि मिश्रा,ममता रैकवार,मंजूलता प्रजापति,संगीत आहिवार,दुर्गा नामदेव,शीलमणि राजपूत,पुष्पा मिश्रा,आशा रजक,मिथलेश्वरी,सुलेखारानी मौजूद रही।

REPORT : PRAVEEN SONI      REHLI CITY 

 ADVERTISMENT :



No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...