देश भर में आस्था के केंद्र रानगिर मेला स्थगित
*देश भर में आस्था के केंद्र रानगिर मेला स्थगित
*मन्दिर के कपाट भी बंद करने का निर्णय
#कॅरोना वायरस के खतरे से सुरक्षा की दृष्टि से लिया निर्णय
www.rehlicity.com
रहली। विश्व भर में महामारी का रूप ले चुके कोराना वायरस से सुरक्षा की दृष्टि से व राज्य व केंद्र सरकार के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश पर प्रति वर्ष चैत्र नवरात्रि पर्व पर बुंदेलखंड ही नहीं अपितु सम्पूर्ण देश में आस्था के केंद्र रहली के हरसिद्धि धाम रानगिर मन्दिर के कपाट 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय बुधवार को मंदिर के पुजारियों, आम लोगों,की मौजूदगी में प्रशासन के अधिकारियों ने सामंजस्य स्थापित कर लिया गया। महामारी से सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिवर्ष अनुसार लगने वाले चैत्र नवरात्र मैले के आयोजन पर भी रोक लगाने का निर्णय बैठक में लिया गया। गौरतलब हो कि आस्था के केंद्र हरसिद्धि धाम रानगिर में चैत्र नवरात्र पर्व पर हजारों लाखों लोग अपनी मन्नत मांगने व पूरी होने पर दर्शन लाभ लेने मन्दिर पहुँचते है साथ ही मेला स्थल पर सैकड़ों दुकान लगाई जाती हैं, जनपद पंचायत रहली द्वारा आयोजित इस मेले व मन्दिर में दर्शन हेतु आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या को देखते हुए बुधवार को रहली एसडीएम सुश्री शशि मिश्रा ने मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों, मन्दिर के पुजारियों व आम लोगों की उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में रहली अस्पताल में पदस्थ डॉ बसन्त नेमा भी पहुंचे जिन्होंने दुनिया में फैल रहे कोराना वायरस से वचाव व उसके नुकसान के सम्बंध में जानकारी दी वायरस के फैलने के कारण पर भी जानकारी दी। सभी विन्दुओं पर चर्चा उपरांत मन्दिर पुजारियों, सदस्यों ,आम लोगों ने मेला व मन्दिर कपाट बंद रखने की सहमति जताई। गौरतलब है कि वर्ष भर जहां माता हरसिद्धि के दर्शन हेतु सैकड़ों लोगों का यहां पहुंचना होता है तो चैत्र नवरात्रि पर्व पर यहाँ देश भर से लाखों लोग अपनी मन्नत मांगने व पूरी होने पर दर्शन करने आते हैं, साथ ही यहां इस अवसर पर15 दिवसीय मेले का आयोजन रहली जनपद पंचायत के द्वारा किया जाता है, भारत शासन व राज्य सरकार के द्वारा कॅरोना वायरस को लेकर जारी किए गए दिशा निर्देश पर प्रशासन द्वारा मन्दिर ट्रस्ट के सदस्यों, मन्दिर के पुजारियों व आम लोगों के साथ सामंजस्य स्थापित कर यह निर्णय लिया गया है। एसडीएम सुश्री शशि मिश्रा ने बताया कि नवरात्रि पर्व पर लोगों की भीड़ को रोकने मुनादी करने , पुलिस व्यवस्था, बैरियल लगाने की व्यवस्था प्रभाव से किये जाने का निर्णय भी लिया गया।वही मन्दिर पुजारी दिनेश पंडा ने कहा कि कॅरोना वायरस के फैल रहे संक्रमण को देखते हुए प्रशासन के द्वारा बताए गए कारण व लोंगो की सुरक्षा के लिए मन्दिर के कपाट बंद रखने व मेले को स्थगित करने का निर्णय आपसी तालमेल से लिया गया है श्रद्धालुओं को सन्देश देते हुए पंडा ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से अभी मन्दिर में माता के दर्शनों से वंचित वैशाख मास की नवरात्रि में माता के दर्शनों के लिए भक्त आये और अपनी मन्नत मांगे व पूरी होने पर दर्शन लाभ ले।
रानगिर मेला स्थगित करने की सहमति,बैठक में एसडीएम शशि मिश्रा, तहसीलदार मनोज चौरसिया,डॉ बसंत नेमा, आरआई जे पी विश्वकर्मा,राजू पंडा,कमलेश पंडा, विनोद शास्त्री,कामत दुबे,ब्रजेश दुबे,अनिल शास्त्री,संतोष पंडा, सरपंच जाहर सिंह,आनंद अग्निहोत्री,ओम प्रकाश पचौरी कार्यालय प्रभारी,भोलाराम कविरपंथी,पूर्व सरपंच राजेश सिंह,दुष्यन्त सिंह सचिव,पटवारी बलराम,नंदू पंडा, नारायण सिंह,राजेन्द्र सिंह,सलीम ताज टेंट,सहित बड़ी संख्या में दुकानदार,ग्रामीण,एवं अधिकारी उपस्थित रहे
इनका कहना है। कॅरोना वायरस को लेकर राज्य सरकार व जिला कलेक्टर से प्राप्त निर्देश पर रानगिर हरसिद्धि धाम के कपाट बंद रखने व नवरात्र में आयोजित होने वाले मेले को स्थगित करने का निर्णय मन्दिर के पुजारियों व लोगों के चर्चा कर सामंजस्य स्थापित कर निर्णय लिया गया, भीड़ एकत्रित न हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
एसडीएम रहली सुश्री शशि मिश्रा
REPORT : ANURAG CHOURASIYA REHLI CITY
ADVERTISMENT :

No comments