पत्रकारो के साथ मारपीट करने वाले भ्रष्टाचारी पूर्व सरपंच पति सहित अन्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सौपा ज्ञापन
पत्रकारो के साथ मारपीट करने वाले भ्रष्टाचारी पूर्व सरपंच पति सहित अन्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सौपा ज्ञापन
पत्रकार कल्याण संघ के द्वारा सौपा गया ज्ञापन
www.rehlicity.com
रहली- पत्रकारो को बंधक बनाकर उनके साथ हुई मारपीट के विरोध में एवं आरोपी की जल्द गिरफ्तारी को लेकर पत्रकार कल्याण संघ ने एसडीएम एवं एसडीओ को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में रहली के पत्रकार पंकज शर्मा,प्रवीण सोनी और रोहित अहिरवार सागौनी बुंदेला में चल रहे घटिया सड़क निर्माण कार्य का कव्हरेज करने गए थे। पत्रकारों द्वारा सड़क के वीडियो और फोटो ग्राफी करने के बाद तीनों वापस रहली आ रहे थे कि पूर्व सरपंच सविता पटैल के पति राजकुमार पटैल ने रास्ता रोककर मोटर साईकिल की चाबी निकाल ली और लाठियों से गंभीर मारपीट की। पत्रकार रोहित अहिरवार को जातिगत गालियां देते हुए अपमान किया। सरपंच पति के बुलावे पर गांव के अन्य लोग भी आ गए जो तीनों पत्रकारों को बंधक बनाकर सरपंच के घर ले गए। जहां पर पत्रकारों को रस्सी से बांधकर गंभीर मारपीट की गई। पत्रकारों को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। अन्य पत्रकारों को
जानकारी लगने पर पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंधक पत्रकारों को छुड़ाया। घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने मे दर्ज कराई गई। पुलिस थाने में आरोपियों पर अपराध क्रमांक 0322 वर्ष 2020 के तहत धारा 294,
323, 341, 342, 506, 34, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की
धारा 1989 3,1,द, 3,1,ध, 3,2,व्हीए के तहत मामला दर्ज है। घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं की गई, आरोपी खुले
आम घूम रहे है जिससे पत्रकारों व पत्रकारों के परिवारों में भय व्याप्त है। खुले आम घूम रहे आरोपी पत्रकारों के साथ बड़े अपराध की साजिश रच रहे
हैं। तथा पत्रकारों पर षड़यंत्र पूर्वक झूठा आपराधिक मामला बनवाने की फिराक में हैं। आरोपियों की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो पत्रकार कल्याण परिषद पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव
करेगा। ज्ञापन सौपने वालो में पत्रकार कल्याण संघ कार्य जिला अध्यक्ष शम्भू चौरसिया,पत्रकार संघ रहली अध्यक्ष अरविन्द तिवारी,शुशील जैन,गढाकोटा अध्यक्ष रवि सोनी, सैयद इसरार हुसैन,रहली अध्यक्ष शुभ दुबे, योगेश सोनी,अनुराग चौरसिया,नीलेश चौरसिया,विवेक साहू,नीलेश दुवे,सत्यनारायण शुक्ला,राहुल प्रजापति,अमजद खान,सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
REPORT: REHLI CITY



No comments