नगर ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का रहली थाने में सोशल डिस्टेंस के साथ हुआ सम्मेलन
नगर ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का रहली थाने में सोशल डिस्टेंस के साथ हुआ सम्मेलन
WWW.REHLICITY.COMरहली। रहली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के रक्षा समिति के सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए एसडीओपी अनुराग पांडेय ने सदस्यों को वर्तमान कोरोना काल में लोगों को जागरूक करने, जरूरत मन्दो ककी मदद करने के लिए उत्साहित किया। एसडीओपी पांडेय ने सदस्यों को अपने अपने क्षेत्रों में अपराधों को रोकने, अपराधियों को पकड़वाने, व घटना दुर्घटना की सूचना तत्काल थाने में देने की बात कही। वही थाना प्रभारी मानस दिवेदी ने रक्षा समिति के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी सदस्य क्षेत्र में लोगों के छोटी छोटी बातों में होने वाले विवादों कोमौके पर ही समझाईश देते हुए आपसी सहमति से विवाद को समाप्त करने का प्रयास करने की बात कहते हुए कहा कि छोटी छोटी बातों पर हुए विवादों से दोनों पक्षों को थाना कोर्ट कचहरी में परेशान होना पड़ता है। थाना प्रभारी ने सदस्यों को निशपक्ष रूप से भी काम करने की बात कही। इस दौरान सदस्यों ने अपनी अपनी समस्याये,सूझाव भी अधिकारियों के समक्ष रखे।
REPORT : PRAVEEN SONI REHLI CITY
ADVERTISMENT :




No comments