ads

Breaking News

अघोषित बिधुत कटौती एवं बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस ने सौपा ज्ञापन

 अघोषित बिधुत कटौती एवं बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस ने सौपा ज्ञापन 

विधुत विभाग मुर्दाबाद के लगाये नारे


रहली~ब्लाक कांगेस कमेटी रहली के द्वारा अघोषित विधुत कटौती एवं बढ़े हुए बिजली बिलों को कम करने की मांग को लेकर कार्यपालन अभियंता म प्र पूर्व वि वि लि रहली को ज्ञापन सौपा।ब्लाक अध्यक्ष शिवराज सिंह ने बताया कि  नगर एवं गांव में लगातार अघोषित विधुत कटौती की जा रही है साथ ही अत्यधिक बिजली बिल दिए जा रहे है पहले से लोग कोरोना महामारी के दौर में तंगी हाल से अपना जीवन यापन करने जद्दोजहद  कर रहे है ऐसे में बढ़े हुए बिजली के बिल भर पाना मुश्किल हो गया है। यदि शीघ्र विधुत कटौती बन्द कर बिजली बिलों की बढ़ोतरी में कमी नही की जाती तो कांग्रेस के द्वारा धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। ज्ञापन सौपने वालो में जिला कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति पटेल,दीपक जैन,परषोत्तम कुर्मी,बाला कुर्मी,कमलनारायण कुर्मी,बलदेव प्रसाद कुर्मी,भाईराम कुर्मी,पलटूराम कुर्मी,पप्पू कुर्मी,बलाप्रसाद कुर्मी,ललित कुर्मी,परमलाल कुर्मी,जसबन्त सिंह,विशाल सेन मौजूद रहे ।

REPORT : PRAVEEN SONI      REHLI CITY 

 ADVERTISMENT :

www.rehlicity.com


No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...