कांग्रेस ने फसलों के सर्वे की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन सोयाबीन फसल में अफलन एवं पीला मौजिक का कहर
कांग्रेस ने फसलों के सर्वे की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन
सोयाबीन फसल में अफलन एवं पीला मौजिक का कहर
![]() |
| Add caption |
रहली~बारिश की लंबी खेंच के कारण फसलाें काे नुकसान हुआ है। रहली क्षेत्र के में कई गावो में अफलन की स्थिति बन गई है। क्षेत्र के समनापुर,जामघाट,पिपरिया नरसिंह,सावल खिरिया एवं अन्य कई गांव के किसानों के साथ मंगलवार काे ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने तहसीलदार संदीप तिवारी को ज्ञापन दिया तथा बांझ फसल बताई। किसानों ने बताया कि खरीफ फसल की शुरुआत में मौसम ने जिस तरह से साथ दिया था। उससे लगा था कि इस बार गेहूं की तरह सोयाबीन व अन्य फसलों का भी जमकर उत्पादन होगा। जबकि किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोयाबीन फसल में बांझ व अफलन की स्थिति बनने से किसान परेशान होने लग गया है। इसलिए आज हमारी फसल का सर्वे कराने की मांग को लेकर ज्ञापन तहसीलदार के नाम दिया। इस बार क्षेत्र में एक माह से अधिक समय तक बारिश नहीं होने से व तेज गर्मी के कारण सोयाबीन के पौधे में जो फूल आए थे वह खिर गए हैं। इसी कारण सोयाबीन फसल में अफलन की स्थिति बनी है। इस बार सावन माह भी पूरा सूखा ही निकला है। इस समय फसल तेज गर्मी के कारण मुरझा रही है। सोयाबीन फसल में आए फूल लंबी बारिश की कोर के कारण झड़ गए हैं। इस कारण बांझ रहने की शिकायत आई है। इसलिए फसलों का सर्वे करवाएं और नुकसानी का बीमा व मुआवजा दिलवाया जाए! ज्ञापन सौपने वालो में जिला कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति पटेल,दीपक जैन,परषोत्तम कुर्मी,बाला कुर्मी,कमलनारायण कुर्मी,बलदेव प्रसाद कुर्मी,भाईराम कुर्मी,पलटूराम कुर्मी,पप्पू कुर्मी,बलाप्रसाद कुर्मी,ललित कुर्मी,परमलाल कुर्मी,जसबन्त सिंह,विशाल सेन मौजूद रहे ।
REPORT : PRAVEEN SONI REHLI CITY
ADVERTISMENT :




No comments