ads

Breaking News

रहली विधानसभा के लोगो को किसी भी चीज़ में एक पैसे की कमी जिंदगी में नही रहने देंगे

 रहली विधानसभा के लोगो को किसी भी चीज़ में एक पैसे की कमी जिंदगी में नही रहने देंगे ~गोपाल भार्गव

4 करोड़ से निर्माण कार्यो का मंत्री गोपाल भार्गव ने किया भूमिपूजन

rehli vidhanshabha gopal bhargav

रहली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को मध्यप्रदेश सरकार "गरीब कल्याण सप्ताह" के रूप में मना रही है। गरीब कल्याण सप्ताह के अंतिम दिन बुधवार को  नगरपालिका रहली के राजीव मंच में आयोजित "हितलाभ वितरण" कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकनिर्माण एवं कुटीर खादी ग्रामोउघोग मंत्री गोपाल भार्गव  एवं कार्यक्रम अध्यक्षता एसडीएम प्रशासक नगरपालिका जितेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि वितरण "आपका संबल-आपकी सरकार" कार्यक्रम एवं विभिन्न वार्डो में आंगनबाड़ी भवन निर्माण,सी सी रोड ,आर सी सी नाली निर्माण एवं सौन्दर्यकरण कार्यो के 17 विकास कार्यकार्यो भूमिपूजन एवं एक निर्माण कार्य का लोकापर्ण किया। सीएमओ एन एन पाण्डे ने उपस्थित लोगो को कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।  कार्य्रकम को संबोधित करते हुए मंत्री  गोपाल भार्गव ने कहाँ प्रदेश सरकार के पास फंड की कमी है लेकिन हम कभी फंड की कमी को लेकर पिछली कांगेस सरकार की तरफ रोना नही रोते है ना ही यह उलाहना देते है कि पिछली सरकार आनापसनाप खर्च करके फंड बर्बाद कर गई हम तो ये कहते है जब भी जरूरत पड़ेगी। आपका गोपाल भार्गव  रहली विधानसभा को किसी भी चीज़ में एक पैसे की कमी जिंदगी में नही रहने देंगे आप इस बात से निश्चिन्त रहे ।कार्य्रकम में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल से लेकर पूरे परिसर को सेनेटाइज किया एवं बैठक व्यवस्था में सोशल डिस्टेन्स का ध्यान रखते हुए व्यवस्था की गई साथ कार्यक्रम स्थल में उपस्थित सभी हितग्राहियों प्रदान मास्क गये। कार्यक्रम का आभार एसडीएम जितेंद्र पटेल ने माना कार्यक्रम का संचालन आशीष उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेन्द जारोलिया,कमलेश दीक्षित,भरत सेमरा जनपद उपाध्यक्ष,भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित नायक ,ईश्वर नायक,डॉ मनोज जैन पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष,मनोज पाण्डे, सुलोचना सोनी,सुरेश राठौर,भरत सेमरा, राजस्व निरीक्षक धनन्जय गुमास्ता,उपयंत्री मोहिनी साहू,शिवकुमार चौबे, महेश ठाकुर, मनोज तिवारी,सहित बड़ी संख्या में  जनप्रतिनिधि ,अधिकारी ,कर्मचारी मौजूद रहे।

REPORT : PRAVEEN SONI      REHLI CITY 

 ADVERTISMENT :



No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...