ads

Breaking News

देश की आजादी में आदिवासी समाज का अमूल्य योगदान ~मंत्री भार्गव


रहली~रहली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कडता में रानी वीरांगना दुर्गावती के प्रागंण में  ‌गोंडवाना साम्राज्य के महानायक क्रांतिकारी महाराजा शंकर शाह एवं उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह मरावी का 163 वाँ बलिदान दिवस अयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण एवं कुटीर ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव रहे । मंत्री श्री भार्गव ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर व अमर शहीद शंकर शाह व उनके पुत्र रघुनाथ शाह के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। 

श्री भार्गव ने अपने उद्बोधन में कहा कि कहा कि अमर शहीद गोंडवाना राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह ने आजादी की लड़ाई में देश के लिए उत्कृष्ट त्याग और बलिदान दिया। उन्हें तोप से उड़ाकर मृत्युदंड की सजा सुनाने के बाद एक साथ पूरी रात बंदी गृह में रखा गया और शर्त रखी गई कि यदि वे क्षमा मांग लेते हैं तो उनकी मृत्युदंड की सजा माफ कर दी जाएगी लेकिन दोनों अमर शहीदों ने अंग्रेजों की गुलामी के स्थान पर देश के लिए बलिदान होने का मार्ग चुना । दोनों अमर शहीदों को 18 सितंबर 1857 को तोप से उड़ाकर मृत्युदंड दिया गया। देश की आजादी में आदिवासी समाज का अमूल्य योगदान रहा है*।  इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष संजय दुबे जनपद उपाध्यक्ष सुरेन्द्र क्षीर, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भरत सेमरा ,सचिव श्रीराम पांडे,शुभ भूषण दुबे पटना बुजुर्ग, सरपंच नन्नू आठया सरपंच , गुलाब सिंह, अशोक सिंह, वीरेंद्र सिंह, देव भूषण दुबे, अंकु श्यामसुंदर दुबे पंडित दीपक दुबे और अन्य लोग उपस्थित रहे।

REPORT : PRAVEEN SONI      REHLI CITY 

 ADVERTISMENT :






No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...