ads

Breaking News

कांग्रेस नेत्री ज्योति पटेल द्वारा किसानों के मांगो लेकर चल रहे हस्ताक्षर अभियान समापन

 कांग्रेस नेत्री ज्योति पटेल द्वारा किसानों के मांगो लेकर चल रहे हस्ताक्षर अभियान समापन

किसानों मांग हस्ताक्षर पावती एसडीएम को सौपी।


jyoti patel rehli 

रहली~ कांग्रेस नेत्री जिला पंचायत सदस्य ज्योति पटेल द्वारा पिछले एक सप्ताह से रहली विधानसभा के गांव गांव जाकर किसानों की विभिन्न मांगों के लेकर चलाये जा रहे हस्ताक्षर अभियान के पत्र की सचिव से प्राप्त पावती को शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपकर अभियान का समापन हुआ। कांग्रेस नेत्री ज्योति पटेल ने कहा  अल्प वर्षा से सोयाबीन एवं उड़द की फसल में पीला मौजिक एवं अफलन के कारण बर्बाद हुई फसलों का तत्काल पचास हज़ार हेक्टेयर मुआबजा  किसानों मिलना चाहिए एवं सोयाबीन के समर्थन मूल्य पांच हज़ार घोषित किया जाना चाहिए।

 2018 की सोयाबीन की भावंतर राशि जमा के लिए आज भी प्रदेश का किसान भटक रहा है। किसान की फसल बर्बाद हो चुकी है जितनी भी लागत लगी तो वह डूब चुकी है इसलिए सरकार को किसानों का खरीफ सीजन का कर्ज माफ किया जाना चाहिए। रहली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह ने कहा भाजपा सरकार में किसानो के साथ हमेशा धोका किया जाता है आज भी मुख्यमंत्री द्वारा किसी किसान  के खाते  11 रुपए तो किसी के खाते में 15 रूपये राशि डाली गई। नरेंद्र मोदी के किसान विरोधी नीति चला रहे जिसके परिणाम स्वरूप उनकी एक मंत्री ने मंत्री पद से स्तीफा दे दिया। कार्यक्रम को सौरभ हजारी,इसरार खान,ने सबोधित किया।कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता सहित किसान मौजूद रहे।

REPORT : PRAVEEN SONI      REHLI CITY 

 ADVERTISMENT :








No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...