ads

Breaking News

गौधन से भरा ट्रक पलटा..44 गौधन की मौत..3 घायल

 गौधन से भरा ट्रक पलटा..44 गौधन की मौत..3 घायल 

सागर रहली रोड के कडता के पास की घटना 

https://www.rehlicity.com/

रहली- रहली सागर रोड के कड़ता के पास देर रात करीब 12 बजे गौवंश से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया । जिसमें 44 गौवंश मृत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार सागर से सिवनी जाते समय  ट्रक क्रमाक MP09HG6825 में गोवंश को ठूस ठूस कर तस्कर ले जाया जा रहा था जो कड़ता के पास अनियत्रित होकर पलट गया । ट्रक पलटने से 44 गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गया। जिसके बाद ट्रक ड्राइवर क्लीनर घटना स्थल से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत से ट्रक में फंसे मवेशियों निकाला गया और कड़ता पंचायत सचिव श्रीराम पाण्डे ने विधिविधान से मृत गोवंश को जेसीबी से गड्ढा कराकर सड़क किनारे दफनाया। 3 घायल गोवंश को आयोद्धा गो सेवा उपचार के लिए भेजा गया। रहली सिटी टीम ने थाना रहली पहुँचकर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही मांग की।थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि ट्रक में पुलिस को 46 गोवंश मिले थे, जिसमे 44 की मौत हो गई है। ट्रक नंबर के आधार पर गोतस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। ट्रक को पुलिस ने क्रेन से उठवाकर कब्जे में ले लिया है।

REPORT : PRAVEEN SONI      REHLI CITY 

 ADVERTISMENT :

https://www.rehlicity.com/








No comments

Featured Post

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की संवेदनशीलता

अत्यंत गर्मी को देखते हुए प्री प्राईमरी से  कक्षा 5वीं तक की कक्षाओं के साथ कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से...