संदिग्ध परिस्थिति में फाँसी फंदे पर लटके मिला वृद्ध
क़ब्रिस्तान के पास स्थित ईदगाह परिसर की बाउंड्रीबाल के पीलर पर फाँसी के फंदे से लटका मिला वृद्ध
संदिग्ध परिस्थिति में फाँसी फंदे पर लटके मिला वृद्ध
रहली- रहली के वार्ड नम्बर 13 में नजरबाग क़ब्रिस्तान पास के बने ईदगाह परिसर की बाउंड्रीबाल के पीलर संदिग्ध परिस्थिति से फाँसी के फंदे लटके व्रद्ध की सूचना मिलने से नगर में सनसनी फैल गई , घटना की जानकारी लगते ही रहली थाना पुलिस घटना स्थल पहुची जहाँ पर वृद्ध संदिग्ध परिस्थिति लटके होने से सागर से पुलिस की स्पेशल टीम बुलाई गई जिसने घटना स्थल का निरीक्षण किया गया ,घटना की जानकारी देते रहली थाना एस आई संजय बघेल ने बताया कि सुबह 8 बजे घटना जानकारी लगी की ईदगाह परिसर में एक संदिग्ध परिस्थिति में फांसी से लटका है मौके पर जाकर देखा तो कच्छयाना मुहल्ले का मक्खन पिता लीले रैकवार उम्र 65 वर्ष है मृतक की परिजन ने बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे खाना कर मछली पकड़ने के लिए नदी गये थे और रात को घर नही लोटे और सुबह पता चला की यह घटना हुई ।
थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि घटना स्थल का परीक्षण मर्ग कायम किया गया है मामले की जांच जारी है
REPORT : PRAVEEN SONI REHLI CITY
ADVERTISMENT :
https://www.rehlicity.com/




No comments