रहली:इनडोर स्टेडियम के प्राचार्य ने किया निरीक्षण
इनडोर स्टेडियम के प्राचार्य ने किया निरीक्षण
अधूरे कार्य होने पर नही लेंगे हैंडओवर
रहली- शासकीय महाविद्यालय परिसर में पीआईयू विभाग द्वारा चल रहे 625 लाख के निर्माण कार्य में निर्माणधीन इनडोर स्टेडियम का प्राचार्य अजित जैन ने निरीक्षण किया,निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चूका है केबल फेनेसिंग का शेष कार्य चल रहा है जिसके बाद इनडोर स्टेडियम को रहली कालेज में हैंडओवर कर दिया जायेगा। प्राचार्य एवं स्टाफ ने निरीक्षण किया तो वहाँ पर बहुत से कमियां पाई गई ।जिसके बाद कमियां पूर्ण करने पर ही हैंडओवर लेने के बात कही ,प्राचार्य अजित जैन ने बताया कि स्टेडियम के फ्लोर में रबर या बूडन का होना चाहिये,बेडमेंटन के लिए कोड, टेबिल टेंसिस के पार्टीशन,पेयजल व्यवस्था,स्टेडियम के बाहर के परिसर का समतलीकरण सी सी रोड के साथ सफोकेशन कम करने के लिए विशेष पंखे लगने के बाद ही यह हमारे छात्रों के काम का जब तक यह पूर्ण नही हो जाता यह स्टेडियम हमारे छात्रों के काम का नही है ,ठेकेदार आर के शर्मा ने बताया कि हमें जो डिजाइन मिली थी उसके अनुरूप तैयार हो चुका है बाहर के परिसर का समतलीकरण और सीसी का काम उसमे नही था। एसडीओ यू सी यादव ने बताया कि निर्माण कार्य की प्रस्तावित लागत 625 लाख की थी लेकिन विभाग के द्वारा 535 लाख की स्वीकृति मिले है जिसमे जितना कार्य किया जा सकता था वह कार्य पूर्णता किया जा रहा है
REPORT : PRAVEEN SONI REHLI CITY
ADVERTISMENT :




No comments