वन्य संरक्षण सप्ताह का हुआ समापन, प्रतिभागी बच्चो को किया गया पुरस्कृत
वन्य संरक्षण सप्ताह का हुआ समापन,
प्रतिभागी बच्चो को किया गया पुरस्कृत
रहली ~वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह कार्यक्रम का गुरुवार को मोहाली गेस्ट हाऊस में समापन कार्यक्रम आयोजन किया गया । समापन कार्यक्रम के मुख्यातिथि कार्य आयोजना वन संरक्षक एवं अध्यक्षता डीएफओ राखी नंदा द्वारा एक सप्ताह तक वन्य संरक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागी छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया। गेम परिक्षेत्र मोहली नोरादेही में रंगोली में प्रथम स्थान पूजा जैन और विभूति जैन,द्वितीय स्थान रेशु और दिव्या जैन,
चित्रकला में प्रथम बसन्त विश्कर्मा ,द्वितीय साक्षी लोधी, क्विज में प्रथम स्थान शिवानी विश्कर्मा द्वतीय स्थान दर्शिता दुबे,भाषण में प्रथम सोली सिंह द्वितीय अंबिका ठाकुर,वॉल पेंटिंग में प्रथम स्थान प्रीती सोनी द्वतीय सोली सिंह रही। इसी प्रकार गेम परिक्षेत्र सर्रा,डोंगरगांव,सिंगपुर परिक्षेत्र के प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्रों को पुरुस्कृत किया गया। डीएफओ राखी नंदा ने बताया कि बहुत वन्य प्राणियों की प्रजाति ऐसी हैं जो विलुप्त होने की कगार पर हैं और कुछ भी लुप्त हो गई तो 1952 में महसूस किया गया था ऐसा कार्यक्रम किया जाना चाहिए तो वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए हर साल वन्य जीव संरक्षण का कार्यक्रम रखा जाता है इसी तारतम्य में 1955 में पहली बार वन संरक्षण सप्ताह मनाया जाएगा आज हम यह 66 वा वन संरक्षण सप्ताह मना रहे हैं मुझे पूर्ण विश्वास है टाइगर की संख्या में इजाफा हो रहा है इसका यही कारण है हम उनके अनुकूल माहौल बनाने का कार्य कर रहे है।कार्यक्रम में एसडीओ सेवाराम मलिक,एसडीओ बरमान एस के प्रजापति,गेम परिक्षेत्र अधिकारी राहुल उपाध्याय,देवेश गौतम,निखलेश शर्मा ,डिप्टी रेंजर डी पी रोहित, जितेंद्र चौबे सहित अधिकारी वनकर्मी छात्र छात्राएं मौजूद रहे ।
REPORT : PRAVEEN SONI REHLI CITY
ADVERTISMENT :



No comments